मोहल्ला समिति की बैठक में नशे के खेल का हुआ खुलासा: बाथरूम में नशेड़ी के ब्राउन शुगर का नशा करने का वीडियो मिलते ही सप्लायर तक पहुंची पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशेड़ी और उसके सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 से 7.5 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इस पूरे मामले में खास बात यह रही कि मोहल्ला समिति की बैठक में रहवासियों ने पुलिस को एक वीडियो भेजा था, जिसमें नशेड़ी बाथरूम में बैठकर ब्राउन शुगर का नशा करते हुए दिखाई दे रहा था, इसके बाद पुलिस नशेडी और उससे सप्लायर तक पहुंची।
टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, मोहल्ला बैठक में रहवासियों ने नशे की गतिविधियों की शिकायत की थी। इसी दौरान युवक लोकेश बाथम का वीडियो भी पुलिस को दिया गया, जिसमें वह बाथरूम में बैठकर नशा करते दिखाई दे रहा था।
वीडियो मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकेश बाथम को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने मादक पदार्थ 108 कारस देव नगर निवासी पवन ठाकुर से खरीदना कबूला। इसके बाद पुलिस ने ठाकुर को भी दबोच लिया।
इसकी गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से करीब 7.5 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!