ड्रग्स नेटवर्क का ब्रोकर गिरफ्तार मुंबई-गोवा कनेक्शन का खुलासा: पार्सल से आती थी एमडी; कोकीन और ओजी रसूखदार युवकों तक पहुंची जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर पुलिस के हत्थे चढ़े एमडी ड्रग्स तस्कर ने पूछताछ में ऐसे खुलासे किए हैं, जिनसे शहर में फैले हाई-प्रोफाइल नशे के नेटवर्क का खुलासा होने लगा है। प्रॉपर्टी ब्रोकर की आड़ में ड्रग्स का कारोबार करने वाला आरोपी मुंबई और गोवा के बड़े तस्करों से सीधे संपर्क में था।
वह पार्सल के जरिए ड्रग्स मंगवाकर शहर के उच्च घराने के युवाओं तक सप्लाई करता था। अब पुलिस उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन खंगालकर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक छह दिन पहले विजय नगर पुलिस ने थाने के सामने से अक्षय पिता अरविंद गुप्ता निवासी स्कीम नंबर 54 (एचआईजी) को गिरफ्तार किया था। आरोपी प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री का काम करता है, लेकिन करीब डेढ़ साल से नशे के कारोबार में भी सक्रिय था।
जांच में सामने आया है कि वह मुंबई और गोवा के सप्लायरों से ड्रग्स मंगवाता था और फिर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में बेचता था। पुलिस जांच में कुछ ऐसे युवकों के नाम सामने आए हैं, जो कथित तौर पर आरोपी से ड्रग्स खरीदते थे।
सौदेबाजी और सप्लाई के लिए करता था कोडवर्ड का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि सौदेबाजी और सप्लाई के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। बैंक खातों और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच में कई संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए हैं।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल, बैंक का ट्रांजेक्शन निकाला तो संभ्रांत परिवार के युवकों के नाम सामने आए। आकर्षित मदान, मैक्सी, सिद्धार्थ सभरवाल का नाम चिह्नित किया है। पब और बार में पार्टी के शौकीन इन युवकों को अक्षय ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस इन्हें भी नोटिस जारी कर तलब कर रही है।
कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए -उसने मैक्सी के माध्यम से गुजरात की कार खरीदना स्वीकारा है। चोपड़ा नामक युवक का नाम भी सामने आया है। उसको भी आरोपित ड्रग्स बेचना बता रहा है। पुलिस अब इन सभी को नोटिस जारी कर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर बारीकी से पूछताछ की और जेल भेज दिया है, वहीं उससे मिले सप्लायरों के नाम के आधार पर जांच शुरू कर दी है, जिन्हें पकड़ने के लिए एक टीम भी लग गई है।
मुंबई से आता था माल, शहर में बनाता था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पार्सल के माध्यम से मादक पदार्थ मंगवाता था। इसके बाद वह खुद और अपने संपर्कों के जरिए इसकी सप्लाई करता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी खुद भी नशे का आदी है।
लोकेशन और संपर्कों की हो रही पड़ताल
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसकी सीडीआर, लोकेशन हिस्ट्री और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था और शहर में कहां-कहां से ड्रग्स सप्लाई का संचालन करता था।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!