विवाह मंडप में मचा ड्रामा: दूल्हे को स्टेज पर छोड़ प्रेमी के गले में वरमाला डाल भागी दुल्हन; बरात लौटी बैरंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
जिले के उमरेठ में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी। यह घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, परासिया से बारात उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंची थी। शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। बरात का स्वागत, आतिशबाजी और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
इसी दौरान वरमाला की रस्म के लिए जैसे ही दूल्हा मंच पर पहुंचा और दुल्हन को स्टेज पर लाया गया, दुल्हन अचानक मंच से उतरकर पंडाल में मौजूद अपने प्रेमी की ओर दौड़ गई। उसने सबके सामने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी और उससे लिपट गई। यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी और उसे पंडाल से बाहर भगा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट भी हुई।
इस घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बरात बिना विवाह के ही लौट गई। दूल्हा पक्ष ने उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आर्थिक नुकसान के साथ सामाजिक मान-सम्मान को ठेस पहुंचने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि युवती और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए तैयार हुई थी, लेकिन शादी के दिन उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद दूल्हा पक्ष द्वारा दिए गए गहने, अंगूठी और मोबाइल भी वापस ले लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!