खबर
Top News

इस यूनिवर्सिटी में टाइमिंग को लेकर विवाद: छात्रा ने यहां की शिकायत; अलग नियमों पर उठाए सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 2:30 pm
शेयर करें:
इस यूनिवर्सिटी में टाइमिंग को लेकर विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में एंट्री टाइमिंग को लेकर नया विवाद सामने आया है। हॉस्टल की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग समय सीमा तय किए जाने पर सवाल उठाए हैं। शिकायत में छात्रा ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए हॉस्टल की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था पर भी गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

शाम 8 बजे बनाम रात 10 बजे की टाइमिंग पर विवाद
शिकायत के मुताबिक, गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को शाम 8 बजे तक हॉस्टल लौटना अनिवार्य है, जबकि बॉयज हॉस्टल के छात्रों को रात 10 बजे तक प्रवेश की अनुमति है।

छात्रा का कहना है कि यह नियम वर्षों से लागू है और बदलते समय के बावजूद इसमें कोई संशोधन नहीं किया गया। इस मुद्दे ने एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा और समानता के बीच संतुलन को लेकर बहस छेड़ दी है।

हॉस्टल की अन्य समस्याएं भी उठाईं
छात्रा ने शिकायत में सिर्फ एंट्री टाइमिंग ही नहीं, बल्कि हॉस्टल की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और पीने के पानी की समस्या का भी उल्लेख किया है। उसका कहना है कि इन बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत है।

देर से लौटने पर कार्रवाई का आरोप
शिकायत के अनुसार, यदि कोई छात्रा रात 8 बजे के बाद हॉस्टल पहुंचती है तो उसे कई बार बाहर इंतजार करना पड़ता है और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है। छात्राओं का कहना है कि यह प्रक्रिया उनके लिए असहज और अपमानजनक साबित होती है।

छात्राओं ने उठाए समानता के सवाल
कई छात्राओं का कहना है कि क्लास, इंटर्नशिप, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के कारण कई बार देर होना स्वाभाविक है। ऐसे में केवल छात्राओं के लिए जल्दी लौटने की अनिवार्यता उचित नहीं है। उनका मानना है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी समाधान हो सकती है।

DAVV में हैं 12 हॉस्टल

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कुल 12 हॉस्टल संचालित हैं, जिनमें 6 छात्राओं और 6 छात्रों के लिए हैं। प्रत्येक हॉस्टल का अलग वार्डन और प्रशासनिक व्यवस्था है, लेकिन एंट्री टाइमिंग को लेकर लड़के और लड़कियों के नियम अलग-अलग हैं।

प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा
विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव विष्णु मिश्रा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला चीफ हॉस्टल वार्डन को भेजा जाएगा और नियमानुसार जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, चीफ हॉस्टल वार्डन जी.एल. प्रजापति ने कहा कि अलग-अलग एंट्री टाइमिंग का नियम कई वर्षों से सुरक्षा के मद्देनजर लागू है। उन्होंने बताया कि छात्रा से चर्चा की जाएगी और साफ-सफाई, भोजन व अन्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल, यह मामला विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुरक्षा, समान अधिकार और हॉस्टल नियमों के संतुलन को लेकर नई बहस का विषय बन गया है।

संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई
Top News

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

about 16 hours ago
मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन
Top News

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

about 17 hours ago
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Top News

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

about 17 hours ago
इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Top News

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

about 17 hours ago
एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी
Top News

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

about 17 hours ago
YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Top News

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

about 17 hours ago
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

about 18 hours ago
स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई
Top News

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

about 18 hours ago
देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी
Top News

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

about 18 hours ago
पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे
Top News

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

about 18 hours ago
शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया
Top News

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

about 18 hours ago
इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग
Top News

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

about 18 hours ago
मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Top News

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

about 18 hours ago
कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली
Top News

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

about 18 hours ago
बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता
Top News

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

about 19 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 19 hours ago
दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन
Top News

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

about 19 hours ago
सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर
Top News

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

about 19 hours ago
धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट
Top News

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!