आराधना स्थल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए वैकल्पिक जमीन पर सहमति बनाने को कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धार स्थित भोजशाला के पास जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने संबंधी याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन की ओर से भोजशाला के निकट स्थित सर्वे नंबर 596 और 611 का उल्लेख किया गया। अदालत ने संबंधित पक्षों की सहमति से इन सर्वे नंबरों अथवा आसपास उपलब्ध किसी उपयुक्त निजी भूमि पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
मुस्लिम पक्ष ने पास में जमीन की मांग दोहराई
सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने एक बार फिर खिलजी दरगाह के निकट जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी। वहीं राज्य सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता का हवाला दिया गया।
सहमति से होगी व्यवस्था
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सभी पक्षों की सहमति बनने पर संबंधित भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच जुमे की नमाज अदा की जा सके। साथ ही प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन कर सकता है बैठक
सुनवाई के बाद जिला प्रशासन द्वारा मुस्लिम पक्ष और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में नमाज के लिए भूमि के चयन और अन्य व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
पहले 40 पीर क्षेत्र का प्रस्ताव आया था
इससे पहले 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के लिखित आदेश के बाद प्रशासन ने 40 पीर क्षेत्र को वैकल्पिक स्थान के रूप में चिह्नित किया था। हालांकि मुस्लिम पक्ष ने उसे भोजशाला से अधिक दूरी पर होने का हवाला देते हुए वहां नमाज अदा करने पर असहमति जताई थी। इसके बाद से वैकल्पिक भूमि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!