एके अर्बन स्ट्रेटजीज के संचालक ने हड़पा वेतन: पुलिस बनी मूकदर्शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

वेतन मांगने पर युवतियों को मिली धमकियां, पुलिस थाने ले आई पर कार्रवाई के बजाय समझौता कराकर छोड़ा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर क्षेत्र स्थित कृष्णा बिजनेस सेंटर की एके अर्बन स्ट्रेटजीज कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ हुए गंभीर आर्थिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित युवतियों दीक्षा दुबे, मुस्कान कुंभारे, संजना सोलंकी, करीना सिमैया, आभा शिंदे और आफरीन शेख ने आरोप लगाया है कि कंपनी के संचालक केशव मंडलोई ने उनका पिछले 5 महीनों का वेतन हड़प लिया है। अपनी मेहनत की कमाई मांगने पर उन्हें अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकियां तक दी गईं।
मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित युवतियों ने ‘अपना डॉट कॉम' एप के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया था। इंटरव्यू के बाद एक सप्ताह की ट्रेनिंग देकर उन्हें जॉइनिंग दी गई थी। लगभग डेढ़ साल से ईमानदारी से काम करने के बाद भी जब उन्हें वेतन मिलना बंद हो गया, तो पीड़ित युवतियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर संचालक केशव मंडलोई से वेतन भुगतान की मांग की।
उस समय कंपनी संचालक ने न केवल वेतन देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया।
इस भयावह स्थिति के बाद पीड़ित युवतियों ने 112 डायल करके पुलिस की सहायता ली। पुलिस मौके पर पहुंची और संचालक केशव मंडलोई को हिरासत में लेकर विजय नगर पुलिस थाने ले आई। वहां पहुंचने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
पीड़ित युवतियों का कहना है कि विजय नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय एक मध्यस्थ मजिस्ट्रेट की भूमिका निभाते हुए आरोपी संचालक और पीड़ितों के बीच समझौता करवा दिया। संचालक ने पुलिस के सामने 15 दिनों में वेतन भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आवेदनों की विधिवत रिसीविंग दी।
थाने पर दो आवेदन दिए- पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने थाने पर दो आवेदन दिए थे। पहला आवेदन पैसों के लेनदेन और धोखाधड़ी को लेकर था, जिस पर पुलिस ने उन्हें श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया।
वहीं, दूसरा आवेदन अभद्रता और धमकी को लेकर था, जिसे पुलिस ने स्वीकार तो कर लिया लेकिन उसकी कोई पावती (रिसीविंग) पीड़ितों को नहीं दी गई। युवतियों ने बताया कि एसआई सोलंकी ने मामले में समझौता करवाकर संचालक को छोड़ दिया, जबकि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की कोई कानूनी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
संचालक ने युवतियों को लंबे समय से धोखे में रखा- आरोपी संचालक ने युवतियों को लंबे समय से धोखे में रखा था। विश्वास जीतने के लिए अप्रैल माह में आभा शिंदे को 33 हजार रुपए और आफरीन शेख को 36 हजार रुपए के चेक दिए गए थे। बाद में यह कहकर चेक बैंक में लगाने से मना कर दिया कि वह नकद भुगतान कर देगा।
बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहीं पीड़िताएं
आज दीक्षा दुबे, मुस्कान कुंभारे, संजना सोलंकी, करीना सिमैया और आफरीन शेख आर्थिक तंगी के कारण जीवन की बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही हैं। एक ओर कंपनी संचालक की दबंगई है, तो दूसरी ओर पुलिस की उदासीनता ने पीड़ितों के न्याय पाने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया है कि कैसे एक बड़ी कंपनी में काम करने वाली लड़कियां सिस्टम की खामियों के कारण ठगी का शिकार हो रही हैं।
युवतियां उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रहीं
अब पीड़ित युवतियां उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रही हैं कि उनके बकाया वेतन का भुगतान हो और आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!