डीआईजी आ रहे हैं... थाने में हड़कंप: हर कर्मचारी एक्शन मोड में; लंबित फाइलें खुली, रजिस्टर हो रहे अपडेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीथमपुर का सेक्टर-1 थाना इन दिनों किसी अभियान से कम नहीं दिख रहा। वजह है आज होने वाला इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह का ‘औचक’ निरीक्षण। निरीक्षण से पहले ही थाने में इंस्पेक्शन मोड ऑन हो चुका है।
जिन रजिस्टरों और फाइलों पर लंबे समय से धूल जमी थी, अब टेबल पर हैं। रिकॉर्ड अपडेट किए जा रहे हैं, लंबित विवेचनाओं को गति दी जा रही है, मालखाने का मिलान हो रहा है और थाना परिसर को चमकाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के औचक निरीक्षण का उद्देश्य आमतौर पर थानों की वास्तविक स्थिति को परखना होता है। महकमे में चर्चा है इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह के दौरे की सूचना अक्सर पहले ही संबंधित थाने तक पहुंच जाती है।
नतीजा होता है निरीक्षण से पहले पूरा स्टाफ अलर्ट मोड में आ जाता है और अधूरे कामों को तेजी से पूरा करने की कवायद शुरू हो जाती है। सूत्रों के अनुसार सेक्टर-1 थाने में बीट, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रिकॉर्ड सहित सभी दस्तावेजों को अपडेट किया जा रहा है।
लंबित विवेचनाओं की समीक्षा हो रही है, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का तेजी से निराकरण हो रहा है और मालखाने की वस्तुओं का भौतिक मिलान भी कराया जा रहा है, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की आपत्ति सामने न आए।
थाना परिसर बना शो-रूम
रिकॉर्ड ही नहीं, थाना परिसर की सूरत भी बदली जा रही है। सफाई, रंग-रोगन, दस्तावेजों की व्यवस्थित फाइलिंग और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में पूरा अमला जुटा है। थाना प्रभारी से बीट प्रभारी तक सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में लगे हैं।
रोज हो निरीक्षण, तो रोज सुधरे सिस्टम
महकमे में यह भी चर्चा है निरीक्षण का माहौल हर दिन बना रहे तो शायद रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रहें, लंबित प्रकरण समय पर निपटें और थाना परिसर भी व्यवस्थित दिखाई दे। फिलहाल, आज होने वाले निरीक्षण पर सबकी नजरें टिकी हैं। देखना होगा तैयारियों के बावजूद डीआईजी की पैनी नजर कोई कमी पकड़ती है या थाना उनकी कसौटी पर खरा उतरेगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!