खबर
Top News

शहर में एक सप्ताह के ‘पायलट ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरिडोर' की मांग: ईंधन बचत और जाम कम करने पर जोर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 2:06 pm
शेयर करें:
शहर में एक सप्ताह के ‘पायलट ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरिडोर' की मांग

देवास नाका से आईटी पार्क चौराहे तक ट्रैफिक व्यवस्था के परीक्षण का प्रस्ताव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रमुख मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जेम्स पाल ने प्रशासन को एक सप्ताह के लिए "पायलट ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरिडोर’ लागू करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और इंदौर विकास प्राधिकरण से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

ट्रैफिक प्रबंधन की गंभीर चुनौती से जूझ रहा शहर
डॉ. पाल ने कहा कि देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के बावजूद इंदौर आज ट्रैफिक प्रबंधन की गंभीर चुनौती से जूझ रहा है। प्रमुख सड़कों पर निर्माण कार्य, बढ़ते वाहनों का दबाव और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण नागरिकों को रोजाना लंबे समय तक जाम में फंसना पड़ता है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी के साथ-साथ वायु प्रदूषण और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कल दोपहर रिंग रोड स्थित रोबोट चौराहा और रेडिसन चौराहा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान भारी ट्रैफिक दबाव देखने को मिला। वहीं देवास नाका से आईटी पार्क चौराहे तक का मार्ग इन दिनों शहर के सबसे अधिक जाम वाले कॉरिडोरों में शामिल है।

दोपहिया वाहनों के लिए सर्विस लेन का उपयोग अनिवार्य हो
डॉ. जेम्स पाल ने प्रस्ताव रखा है कि देवास नाका से आईटी पार्क चौराहे तक के मार्ग को एक सप्ताह के लिए ‘पायलट ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरिडोर’ घोषित किया जाए।

इस दौरान दोपहिया वाहनों के लिए सर्विस लेन का उपयोग अनिवार्य किया जाए, जबकि चार पहिया वाहन, बसें और भारी वाहन केवल मुख्य मार्ग से संचालित हों।

उन्होंने सुझाव दिया कि पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग, स्पष्ट दिशा-सूचक संकेतक और पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही प्रतिदिन ट्रैफिक फ्लो, यात्रा समय, जाम की अवधि और ईंधन बचत का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाए।

डॉ. पाल का कहना है कि एक सप्ताह के परीक्षण के बाद नागरिकों, ट्रैफिक विशेषज्ञों और प्रशासन के साथ संयुक्त समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं।

यदि यह मॉडल प्रभावी साबित होता है तो इसे शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी लागू किया जा सकता हैै, जिससे बिना बड़े वित्तीय निवेश के ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है।

इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में पहचान बनाई है, उसी तरह अब स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। ऐसे प्रभावी प्रयोग लाखों नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुगम यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं
Top News

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

1 minute ago
फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई
Top News

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

17 minutes ago
रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़
Top News

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

32 minutes ago
मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
Top News

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

about 1 hour ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

about 1 hour ago
छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज
Top News

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा
Top News

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

about 2 hours ago
जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और
Top News

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

about 2 hours ago
फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल
Indore

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

about 3 hours ago
‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’
Top News

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

about 3 hours ago
साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी
Top News

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

about 3 hours ago
नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी
Top News

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

about 4 hours ago
पटवारी के बयान से गरमाई सियासत
Top News

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

about 4 hours ago
स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं
Top News

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

about 4 hours ago
आयशर ने बाइक सवार को रौंदा
Top News

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

about 4 hours ago
CFL बदलते समय हादसा
Top News

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

about 4 hours ago
गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा
Top News

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

about 5 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

about 5 hours ago
नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव
Top News

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

about 5 hours ago
एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर
Top News

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!