दिल्ली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा: सीजेपी प्रदर्शन में हत्या के इतने आरोपी शामिल; हजारों प्रतिभागियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आंदोलन में शामिल लोगों के सत्यापन के दौरान 2,873 प्रतिभागियों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया, जिनमें से 989 लोगों पर हत्या, लूट, यौन अपराध और अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई। जांच में सामने आया कि आंदोलन में शामिल लोगों में 101 हत्या के आरोपी, 62 हत्या के प्रयास के आरोपी, 284 लूट और डकैती, 229 आर्म्स एक्ट, 135 स्नैचिंग, 19 अपहरण तथा 67 एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों के आरोपी भी शामिल थे।
इसके अलावा पुलिस के अनुसार 61 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, 25 लोगों पर महिलाओं से छेड़छाड़ तथा 6 लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज पाए गए।
CJP ने 20 जुलाई को "संसद चलो मार्च" का आयोजन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटनाएं भी सामने आईं।
आंदोलन के कुछ दिनों बाद 25 जुलाई को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संगठन ने अपना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी थी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को हुई हिंसक झड़प में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। घायलों में स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। कई महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि इस घटना में करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए थे।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि संसद मार्च और जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां करने वाले पोस्ट एवं वीडियो को हटाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ऐसे पोस्ट प्रसारित किए गए, जिनकी जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है। तकनीकी साक्ष्यों, वीडियो फुटेज और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर पहचान की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।
संबंधित समाचार

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!