कर्ज से परेशान प्रॉपर्टी कारोबारी ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा; 'मेरी मौत का कारण सिर्फ कर्ज, परिवार को परेशान न किया जाए'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से सटे खुड़ैल क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने कथित तौर पर कर्ज के बोझ से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम उनका शव पिपलादा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे एक कुएं के पास मिला।
मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए केवल कर्ज को जिम्मेदार बताया है और पुलिस से परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान नहीं करने की अपील की है।
खुड़ैल थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बहादुर सिंह (45) पुत्र अतरसिंह परिहार, निवासी ग्राम शिवनी, के रूप में हुई है। वे क्षेत्र के प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
दोस्तों को भेजा आखिरी संदेश
पुलिस के मुताबिक बहादुर सिंह मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर से निकले थे। सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने अपने कुछ मित्रों को मोबाइल पर संदेश भेजकर लिखा कि वे कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं और जीवन समाप्त करने जा रहे हैं। संदेश मिलते ही दोस्तों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया और उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन शाम को उनका शव हनुमान मंदिर के पीछे बरामद हुआ।
सुसाइड नोट में परिवार को बताया बेगुनाह
मौके से मिले सुसाइड नोट में बहादुर सिंह ने लिखा कि वे अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मौत के लिए उनके परिवार का कोई दोष नहीं है और पुलिस या अन्य लोग उन्हें किसी प्रकार से परेशान न करें।
उन्होंने लिखा कि उनका परिवार खुशहाल था, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। नोट में उन्होंने कहा कि उनकी मौत का एकमात्र कारण बढ़ता हुआ कर्ज है। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके सभी लेन-देन और हिसाब-किताब की जानकारी एक डायरी में दर्ज है, जो परिवार को मिल जाएगी।
जमीन में निवेश बना आर्थिक संकट की वजह
मृतक के परिचितों के अनुसार बहादुर सिंह समाजसेवा से भी जुड़े थे और भगवान हनुमान के प्रति गहरी आस्था रखते थे। बताया जाता है कि उन्होंने कुछ समय पहले मंदिर में 11 लाख रुपये का दान भी दिया था।
जानकारी के अनुसार उन्होंने जमीनों के दाम बढ़ने की उम्मीद में कर्ज लेकर कई निवेश किए थे, लेकिन बाजार में अपेक्षित तेजी नहीं आने से आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता गया। कर्ज का बोझ बढ़ने के कारण वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।
पुलिस कर रही मामले की जांच
खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस सुसाइड नोट, डायरी और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक पर कितना कर्ज था और किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया।
संबंधित समाचार

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!