पुलिस पर जानलेवा हमला: आंखों में मिर्च झोंकी; फिर बरसाए ईंट-पत्थर और डंडे, 3 जवान घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। बिना दस्तावेजों की बाइक को थाने ले जाने की कार्रवाई से नाराज बाइक मालिक और उसके परिजनों पर पुलिस टीम से मारपीट करने का आरोप है।
ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया
हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने के बाद ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
बाइक जब्त करने पर भड़के परिजन
जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी इलाके में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक बिना जरूरी दस्तावेजों के मिली। पुलिस टीम बाइक को जब्त कर थाने ले जाने की प्रक्रिया में थी।
आरोप है कि इसी बात से नाराज बाइक मालिक और उसके परिवार के लोग पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हमला
हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद ईंट-पत्थर और डंडों से हमला किया गया। शोर सुनकर मदद के लिए पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला।
हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हुए।
17 साल का आरोपी पकड़ा गया
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 17 वर्षीय एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने मामले में FIR नंबर 537/26 दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 132, 121(1), 110, 61 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।
मुख्य आरोपी घोषित बैड कैरेक्टर
पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का घोषित बैड कैरेक्टर (BC) है। उसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इनमें दो मामले NDPS एक्ट से जुड़े हैं।
फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अब हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!