दिन, महीने, साल गुजरते जाएंगे: न डरेंगे, न दबेंगे, न झुकेंगे; इंदौरहित में सदा लड़ेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

साहस-सलीके के साथ सत्य के खुलासे वाली पत्रकारिता का एक और सोपान हुआ पूर्ण
खालिस इंदौरी बुलंद आवाज- खुलासा फर्स्ट
इंदौर-मालवा ही नहीं, प्रदेश में निर्भीक पत्रकारिता का पर्याय बनकर उभरा खुलासा फर्स्ट
साल-दर-साल... इंदौर सहित पूरे राज्य के सांध्यकालीन अखबारों में एकछत्र राज कायम
पाठकों को हर दिन बेसब्री से रहता है इंतजार, अल्प समय में खुलासा फर्स्ट ने पाई ये उपलब्धि
धर्म, समाज, राजनीति, खेल, व्यापार, अपराध से लेकर खेती-किसानी तक की खबरों में सिरमौर
नाइट कल्चर, लव जिहाद, ड्रग्स की बुराई, नशाखोरी जैसी सामाजिक सरोकारों की पत्रकारिता में प्रदेश में अव्वल
इस बरस भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक पढ़ा व तलाशा जाने वाला अखबार बना खुलासा फर्स्ट
हमपेशा साथियों के मान-अधिकार व मातृसंस्था इंदौर प्रेस क्लब की आन-बान-शान की लड़ाई में भी अगुआकार बना अखबार
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिन, महीने, साल यूं ही गुजरते जाएंगे। हम यूं ही इंदौर के हक की आवाज उठाते जाएंगे। सिर्फ और सिर्फ सच वाली पत्रकारिता करते जाएंगे। हम यूं ही बिना डरे, बिना झुके, बिना दबे... साहस के साथ जन-जन की मुखर आवाज बने रहेंगे।
हम यूं ही अपना मिजाज खालिस इंदौरी बनाए रखेंगे। हम यूं ही ‘अपन के इंदौर’ की बुलंद-बेखौफ आवाज बने रहेंगे। हम यूं ही जनसामान्य के अधिकारों को लेकर सत्ता प्रतिष्ठान के समक्ष सीना ताने खड़े रहेंगे। हम यूं ही ब्यूरोक्रेसी की चाटुकारिता से कोसों दूर रहेंगे।
हम यूं ही सामाजिक सरोकारों व समाज में व्याप्त बुराइयों के लिए अनवरत कलम को गतिमान रखेंगे। हम यूं ही बिना किसी लाभ-हानि, बिना किसी पेशेगत नफा-नुकसान से परे रहकर इंदौर, मालवा-निमाड़ अंचल व प्रदेश के नागरिकों की सत्ता के समक्ष आवाज बने रहेंगे।
हम यूं ही माफियाओं से कभी न डरेंगे। न भूमाफिया हमें लुभा पाएगा, न ड्रग्स माफिया डरा पाएगा। न कोई हिस्ट्रीशीटर हमारी कलम रोक पाएगा। न कोई गुंडा, माफिया, डॉन, बाहुबली हमारे हौसले को पस्त कर पाएगा। हम यूं ही जान की बाजी लगाकर इंदौर के नागरिकों व हमारे अतिप्रिय पाठकों के लिए 24 घंटे-365 दिन पूर्ण ऊर्जा-ओज-उत्साह के साथ मैदान में डटे रहेंगे।
...और हां, हम यूं ही हमपेशा साथियों, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं के मान-सम्मान, अधिकार, साख और धाक के लिए बारह महीने, दिन-रात एक आवाज पर सड़क पर खड़े रहेंगे। इस लड़ाई में मुहाने पर आकर भले ही हम थम गए, लेकिन हौसला हमारा आज भी चरम पर है।
खुलासा फर्स्ट की सत्य व साहस वाली पत्रकारिता का एक सोपान और आज 1 जुलाई को पूर्ण हुआ। सच वाली पत्रकारिता की जो मशाल खुलासा फर्स्ट ने प्रज्ज्वलित की थी, वह साल-दर-साल और जाज्वल्यमान होती जा रही है।
अपने प्रिय शहर इंदौर, प्राण से प्रिय इंदौरियों व अतिप्रिय पाठकों के दम पर खुलासा फर्स्ट पत्रकारिता जगत में नित-नए आयाम गढ़ता जा रहा है। हमें गर्व है कि हम आज भी न्यूनतम संसाधनों के साथ जन-सरोकारों की अधिकतम पत्रकारिता कर रहे हैं।
‘रोज कमाना-रोज खाना’ वाली हमारी परिस्थितियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया, लेकिन हमें सुकून है कि हम वो पत्रकारिता कर पा रहे हैं, जो कई बड़े मीडिया घराने अनेकानेक संसाधनों के दम व सत्ता प्रतिष्ठान के समर्थन से कर पा रहे हैं।
हम आज भी अपनी ‘तीक्ष्ण कलम के दम पर’ आम जनता के लिए बड़ी से बड़ी लड़ाई में रसूखदारों से दो-दो हाथ करने में सबसे आगे हैं। गर्व है हमें सिर्फ इस बात पर कि आज पत्रकारिता की काशी कही जाने वाली अहिल्या नगरी में खुलासा फर्स्ट का शहर की जनता हर दोपहर बेसब्री से इंतजार करती है।
जन-जन का ये भरोसा है कि खुलासा फर्स्ट जिस प्रकार की पत्रकारिता कर रहा है, वैसी अन्य कोई नहीं कर रहा। ये अखबार साहस और सलीके के साथ जो खुलासा करता है, ऐसा शहर में और कोई नहीं करता, न कर सकता है। ये भी इंदौर का ही कहना है कि इतने कम समय में खुलासा फर्स्ट ने शहर में वो धूम मचा दी है कि सब तरफ सांध्यकालीन अखबारों में वो ही छाया हुआ है।
बिन पढ़े मजा ही नहीं आता। बेसब्री से इंतजार रहता है कि आज खुलासा फर्स्ट ने क्या खुलासा किया। फिर चाहे वो मामला राजनीति से जुड़ा हो या अपराध से। शहर की तासीर से जुड़ा हो या फिर सामाजिक सरोकारों से।
तीज-त्योहार, पर्व-परंपरा हो या फिर मामला कला-संस्कृति-उत्सव का हो। आमजन जानता और मानता भी है कि खुलासा फर्स्ट इंदौर की असली आवाज बन गया है। वो आवाज, जिसे कोई मंद नहीं कर सकता।
हम स्वयं की पीठ नहीं थपथपा रहे। ये इंदौर की बात है। भरोसा न हो तो इंदौरियों से पूछकर देख लीजिए। किसी एक्सपर्ट से सर्वे करा लीजिए। जनता से जुड़े हर ज्वलंत मुद्दे पर हमने बेबाकी से वो लिखा, जो इंदौर के लिए जरूरी था। हमने सत्ता प्रतिष्ठान के गुणगान नहीं गाए।
न ब्यूरोक्रेसी के सपने परोसे। जनहित के मसले पर सत्य के साथ खड़े रहे। इस बात का सर्टिफिकेट हमें किसी से पाने की अपेक्षा नहीं, न कभी रहेगी। बस, इंदौर और इंदौरियों का भरोसा-विश्वास ही पर्याप्त है।
शहर का आम आदमी ही नहीं, प्रबुद्धजन से भी पड़ताल कर देखिए। हकीकत सामने वही आएगी, जो इंदौर और खालिस इंदौरी कहते हैं- खुलासा फर्स्ट ही अच्छी, सच्ची, निर्भीक व इंदौर से जुड़ी पत्रकारिता कर रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!