दतिया उपचुनाव: आज थमेगा चुनावी शोर; 30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएगा फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/दतिया।
मध्य प्रदेश की बहुचर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान समाप्त हो जाएगा।
चुनावी मुकाबला पूरी तरह मतदाताओं के हाथ में होगा। 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
यह उपचुनाव अब केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। दोनों दलों ने प्रचार के अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक दी है।
भाजपा ने संगठन की ताकत झोंकी
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को बूथ स्तर तक संगठित अभियान का रूप दिया है। पार्टी ने अलग-अलग समाजों के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी है। लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।
प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में सभाएं और जनसंपर्क किया।
शिवराज ने कांग्रेस पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बसई में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा को विकास और सुशासन का विकल्प बताया।
कांग्रेस ने भी किया जोरदार प्रचार
कांग्रेस ने भी इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी का कहना है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के दम पर वह इस सीट को अपने कब्जे में बनाए रखने में सफल होगी।
जीतू पटवारी का बयान चर्चा में
प्रचार के दौरान एक सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई प्रलोभन देने का प्रयास करे तो वे अपने विवेक से मतदान करें। वहीं, दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से मतदान तक पूरी एकजुटता के साथ चुनाव अभियान जारी रखने का आह्वान किया।
अब मतदान और नतीजों का इंतजार
प्रचार थमने के बाद चुनावी शोर भले ही शांत हो जाएगा, लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां बनी रहेंगी। 30 जुलाई को मतदान के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे करेंगे।
3 अगस्त को मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि भाजपा की संगठनात्मक रणनीति और स्टार प्रचारकों का असर ज्यादा रहा या कांग्रेस अपने जनाधार को बचाने में सफल रही। इस उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की आगामी राजनीतिक रणनीतियों और दोनों दलों के मनोबल के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!