दतिया उपचुनाव: वोटिंग के दिन के लिए इस पार्टी ने बनाई विशेष रणनीति; बॉर्डर पर डटे रहेंगे यह दिग्गज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने मतदान दिवस के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। पार्टी ने फैसला किया है कि वोटिंग के दिन उसके वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी दतिया विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं (बॉर्डर) पर तैनात रहेंगे।
कांग्रेस का कहना है कि मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने और किसी भी कथित गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है।
चारों दिशाओं में तैनात रहेंगे वरिष्ठ नेता
कांग्रेस ने दतिया विधानसभा से लगे विभिन्न क्षेत्रों में अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के अनुसार, प्रत्येक टीम मतदान के दौरान स्थिति पर नजर रखेगी और किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल पार्टी नेतृत्व व निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचाएगी।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
डबरा बॉर्डर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह और जसवीर गुर्जर।
भांडेर क्षेत्र: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और विधायक फूल सिंह बरैया।
सेवढ़ा बॉर्डर: उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल भदौरिया।
दिनारा क्षेत्र: जयवर्धन सिंह और केपी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झांसी सीमा पर यूपी कांग्रेस और सपा के नेता भी रहेंगे सक्रिय
दतिया से सटी झांसी (उत्तर प्रदेश) सीमा पर भी कांग्रेस ने विशेष निगरानी की योजना बनाई है। यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि सीमा क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
मतदान प्रक्रिया पर रहेगी पैनी नजर
कांग्रेस का कहना है कि यह पूरी रणनीति मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार की गई है। पार्टी का दावा है कि यदि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत सामने आती है, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।
हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पहले से की जा रही हैं। कांग्रेस की यह रणनीति चुनावी माहौल में राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!