महिला से साइबर ठगी: गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी; फर्जी लिंक के जरिए खाते से उड़ाए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजने के दौरान एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने फर्जी ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के बहाने महिला के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर उसके बैंक खाते से ₹99 हजार निकाल लिए।
डॉक्टर का नंबर खोजते समय ठगों के संपर्क में आई महिला
पुलिस के अनुसार, राजुल सिटी निवासी वर्षा जैन (45) कॉस्मेटिक्स की दुकान संचालित करती हैं। उनका बैंक ऑफ इंडिया की लेबर चौक शाखा में खाता है। 17 जुलाई को उन्होंने अपने मोबाइल से डॉक्टर अजय सेठ का संपर्क नंबर गूगल पर खोजा। इसी दौरान उनकी बातचीत एक अज्ञात व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को मददगार बताते हुए उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा।
व्हाट्सएप लिंक से मिला मोबाइल का एक्सेस
आरोप है कि कॉल के दौरान ठग ने व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध लिंक भेजा और ऑनलाइन फॉर्म भरने को कहा। महिला ने लिंक खोलकर उसमें अपने बेटे का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर दर्ज कर फॉर्म सबमिट कर दिया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद ठगों ने कथित रूप से उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया।
छह ट्रांजैक्शन में निकाले ₹99 हजार
22 जुलाई की रात करीब 8:16 बजे से 9:27 बजे के बीच महिला के बैंक खाते से छह अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹99 हजार अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। मोबाइल पर ट्रांजैक्शन के संदेश मिलने के बाद उन्हें ठगी का पता चला।
साइबर हेल्पलाइन पर की शिकायत
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर सेल भोपाल ने ऑनलाइन जीरो एफआईआर दर्ज की, जिसे बाद में संजीवनी नगर थाने भेजा गया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर संदिग्ध बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि गूगल पर मिले नंबरों की सत्यता जांचे बिना किसी लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में संदिग्ध लिंक या ऐप का उपयोग न करें।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!