विवादों में फंसी सीएसपी: ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के आरोप; 3 थानों का प्रभार लिया गया वापस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए सीएसपी के चालक आरक्षक केशव सिंह को निलंबित कर दिया है।
ट्रांसपोर्टर ने लगाए 30 हजार रुपए मांगने के आरोप
साथ ही नेहा पच्चीसिया से तीन थानों का प्रभार वापस लेकर मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कटनी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन ने 22 जुलाई को एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 21 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी रोककर 30 हजार रुपए की मांग की गई।
25 हजार रुपए नकद लिए
शिकायतकर्ता का दावा है कि मौके पर 25 हजार रुपए नकद लिए गए और शेष 5 हजार रुपए अगले दिन ड्राइवर के माध्यम से देने के लिए कहा गया। उन्होंने अपने आवेदन के साथ कुछ दस्तावेज और साक्ष्य भी पुलिस को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
चालक निलंबित, तीन थानों का प्रभार हटाया
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने प्रारंभिक जांच कराई। इसके बाद सीएसपी के चालक केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही जारी नए कार्य विभाजन आदेश में कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर थानों का प्रभार नेहा पच्चीसिया से वापस लेकर अजाक डीएसपी शिवा पाठक को सौंप दिया गया है।
ASP कर रहे जांच
मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी।
एक अन्य विभागीय जांच भी जारी
इसी बीच, हत्या के एक मामले में 90 दिनों के भीतर चालान पेश नहीं किए जाने के कारण आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिलने का मामला भी विभागीय जांच के दायरे में है। इस प्रकरण में भी सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें जांच के दौरान कथित अनियमितताओं और अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद होगा फैसला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। विभागीय जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!