पानी के झगड़े में दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर: हाइड्रेंट पर चले थे चाकू, पाइप; पार्षद के बेटे समेत कई हुए थे घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सार्वजनिक हाइड्रेंट से पानी भरने को लेकर भाजपा से जुड़े दो गुट आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि गालियों से शुरू बहस चाकू और लोहे के पाइप से हमले तक पहुंच गई।
पार्षद मलखान कटारिया का बेटे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परसों रात थाने में जमकर हंगामा चला। टीआई को भीड़ को हड़काना भी पड़ा था। तब किसी ने केस दर्ज नहीं कराया था। आखिरकार कल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ यह कदम उठाया।
मूसाखेड़ी स्थित मेडिस्टा अस्पताल के सामने हाइड्रेंट पर मंगलवार रात पानी भरने को लेकर जमकर बवाल हो गया था। पुलिस के अनुसार अजय शेखावत ने शिकायत दर्ज कराई है टैंकरों में पानी भरवा रहा था।
इसी दौरान केशव मीणा साथियों महेश, मोहित और मनीष के साथ पहुंचा और टैंकर में लगा पाइप निकालकर अपने ड्रम भरने लगा। विरोध करने पर केशव ने चाकू से हमला कर दिया, जबकि उसके साथियों ने लोहे के पाइप से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे विजय कटारिया सहित अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा गया।
दूसरी ओर केशव मीणा ने शिकायत की है रहवासियों के लिए पानी लेने पहुंचा था, लेकिन रोका गया। पार्षद मलखान कटारिया और उनके समर्थकों ने मारपीट की।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया था।
इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो वहां भी जमकर हुज्जतबाजी होती रही। टीआई लोकेशसिंह भदौरिया को लाठियां तक फटकारना पड़ी। पार्षद मलखान कटारिया का आरोप था केशव मीणा जबरन हाइड्रेंट से पानी भरकर ले जाता है।
मंगलवार को उसे समझाने की कोशिश तो उसने साथियों के साथ हमला कर दिया। बेटा विज्जू घायल हुआ और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है अधिकांश बोरिंग सूख चुके हैं और गर्मी बढऩे के साथ पानी को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। प्रशासनिक इंतजाम की कमी का नतीजा इस तरह हिंसक विवाद के रूप में सामने आ रहा है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!