खबर
Top News

निगम का बुलडोजर: सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 1:43 pm
शेयर करें:
निगम का बुलडोजर

अन्नपूर्णा मंदिर के पास चला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा मंदिर के समीप जोन 15 के अंतर्गत नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अन्नपूर्णा मंदिर पार्किंग रोड पर स्थित अवैध निर्माणों पर पांच जेसीबी चलाकर 7 से अधिक पक्के मकानों और टीन शेडों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

तहसील न्यायालय राऊ द्वारा पारित आदेश के परिपालन में कस्बा इंदौर स्थित निजी भूमि सर्वे क्रमांक 1485/1 के आंशिक भाग से बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। कार्यालयीन आदेशों के अनुसार, अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट को भूमि का कब्जा दिलाने हेतु आज पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम और प्रशासनिक टीम ने यह रिमूवल कार्रवाई की।

अधिकारियों की मौजूदगी और प्रशासनिक अमला...कार्रवाई के दौरान जोन अधिकारी तन्मय सिंह चौहान और भवन निरीक्षक पीयूष गुप्ता की देखरेख में बुलडोजर चलाया गया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम राऊ लोकेंद्र सिंह सरल, राऊ तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, अन्नपूर्णा क्षेत्र के एसीपी शिवेंदु जोशी तथा रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याण सहित पुलिस और नगर निगम की विशाल टीम मौजूद रही।

रहवासियों का दर्द: होलकर राजवंश के समय से था कब्जा...कार्रवाई के दौरान प्रभावित रहवासियों में गहरा आक्रोश देखा गया। स्थानीय रहवासी जशोदा बाई ने बताया कि उनके दादा अमर सिंह, यशवंत राव होलकर के यहां नौकरी करते थे और उन्हें यह जमीन उसी समय से मिली हुई थी। पीढ़ियों से रहने के बावजूद उनके मकानों और टीन शेड पर बुलडोजर चला दिया गया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए।

उच्च न्यायालय की याचिका का दिया हवाला, निगम पर अनदेखी के आरोप
स्थानीय निवासी गणपत कुमार डांडिया ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर माननीय उच्च न्यायालय (इंदौर पीठ) में रिट याचिका दाखिल की जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके वैध कागजात और न्यायालय से जुड़े दस्तावेजों को देखना तक मुनासिब नहीं समझा और सीधे बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर दी।

सुरक्षा के लिहाज से कई लोग हिरासत में
कार्रवाई का विरोध करने और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने मुरली डांडिया, कपिल डांडिया, नेहा डांडिया और सुगन डांडिया को मौके से उठाकर पुलिस वाहन में बैठाया और थाने ले गई।

स्थानीय निवासी रेखा परमार ने बताया कि उन्हें कानूनी कार्रवाई की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन विरोध करने पर परिजन को पुलिस हिरासत में ले गई। इसी बीच प्रशासन ने पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

विरोध करने वाली महिला पर शासकीय कार्य में बाधा का केस
निगम की रोड क्लीयरेंस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने जब्त ठेले और सामग्री छीनने का प्रयास किया। इस दौरान हाथापाई और मारपीट की स्थिति बनी। शिवेंदु जोशी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

कार्रवाई के दौरान थाने के बाहर धरना देने बैठी आरोपी महिला को पुलिस ने समझाइश देकर रवाना किया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थानों को ए, बी और सी श्रेणियों में बांटकर बल की तैनाती की गई।

थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पुलिस बल को ब्रीफ कर तैनात किया गया, जिससे रिमूवल कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। क्षेत्र में लगातार विवाद करने वाले ठेला व्यापारियों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम के संज्ञान में आते ही एसीपी न्यायालय के माध्यम से बाउंड ओवर की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े
Top News

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

7 minutes ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

11 minutes ago
कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट
Top News

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

15 minutes ago
ड्रोन से नापी जमीन
Top News

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

25 minutes ago
दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर
Top News

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

26 minutes ago
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

34 minutes ago
यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा
Top News

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

36 minutes ago
कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी
Top News

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

about 1 hour ago
मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला
Top News

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

about 1 hour ago
सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!
Top News

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का फैसला
Top News

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

about 2 hours ago
उप मुख्यमंत्री एक्शन में
Top News

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

about 2 hours ago
एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 19 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 20 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 20 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 21 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 21 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!