रालामंडल वन क्षेत्र में टिकट को लेकर विवाद: कर्मचारियों पर पैसे लेकर टिकट नहीं देने और अभद्रता का लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रालामंडल वन क्षेत्र घूमने पहुंचे एक पर्यटक ने टिकट काउंटर पर अनियमितता और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि टिकट के पैसे लेने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया। विरोध करने और शिकायत दर्ज कराने पर कर्मचारियों ने सहयोग करने के बजाय कथित रूप से अभद्रता की और धमकाया।
शिकायतकर्ता प्रतीक कोठारी के अनुसार वे रविवार दोपहर अपने परिवार के साथ रालामंडल वन क्षेत्र घूमने पहुंचे थे। टिकट काउंटर पर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद भी उन्हें टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया।
जब उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारी योगेश यादव से संपर्क करने का प्रयास किया तो शुरुआत में उनकी बात नहीं कराई गई। बाद में करीब दो घंटे बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने भी संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार किया।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग दिखाने की मांग की गई, लेकिन कर्मचारियों ने इससे इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि यहां आने वाले बाहरी पर्यटकों के साथ व्यवस्थित तरीके से अनियमितताएं की जा रही हैं।
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से करने का दावा किया है। उनका कहना है कि इसके बाद भी अभी तक किसी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग या संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!