मंदिर पर कथित टिप्पणी से विवाद: पूर्व अधिकारी की बहू का वीडियो वायरल; रहवासियों ने की एफआईआर की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के चूना भट्टी स्थित आम्रपाली एनक्लेव में शिव मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्य सचिव ए.वी. सिंह की बहू उजमा रजा उर्फ अंजली सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
वीडियो में वह सोसायटी के सदस्यों के साथ बहस करती दिखाई दे रही हैं। रहवासियों का आरोप है कि बहस के दौरान उन्होंने शिव मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
पार्क विकास कार्य के दौरान शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, आम्रपाली एनक्लेव में पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य के तहत पैदल चलने के लिए पाथ-वे बनाया जा रहा था। पार्क परिसर में हाल ही में शिव मंदिर का निर्माण भी कराया गया था और शनिवार को उसकी प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पहले वाहन पार्क किए जाते थे, वहां पाथ-वे बनने से कुछ निवासियों की पार्किंग प्रभावित हुई। इसी मुद्दे को लेकर उजमा रजा और सोसायटी अध्यक्ष मोहक शर्मा के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में मंदिर के मुद्दे तक पहुंच गई।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। वीडियो में उजमा रजा मंदिर को कथित रूप से अवैध बताती और उससे संबंधित आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं।
रहवासियों का कहना है कि इस टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि किसी भी धार्मिक स्थल के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।
परिजन ने शांत कराने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान उजमा रजा के पति और अन्य परिजन भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद कुछ समय तक जारी रहा।
घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने सामूहिक रूप से लिखित शिकायत तैयार कर स्थानीय थाने में जमा कराई और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भी मामले पर नाराजगी जताई। हिंदू उत्सव समिति, भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उजमा रजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस जांच में जुटी
सोमवार शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और वायरल वीडियो सहित पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!