विश्व प्रसिद्ध मंदिर में विवाद: हिंदू युवती के साथ पहुंचा मुस्लिम युवक; माथे पर त्रिपुंड और नाम लिखा था, लोगों ने की पिटाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की कतार में लगे एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 16 और 17 जून की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और पूछताछ के लिए थाने ले गई।
दर्शन के लिए उज्जैन आया था युवक
पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय सरफराज शेख, जो महाराष्ट्र के पिंपरी (पुणे) का निवासी है, एक हिंदू युवती के साथ महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था। दोनों रात करीब 2 बजे चलित भस्मारती में शामिल होने के लिए हरसिद्धि चौराहे के पास लगी कतार में खड़े थे। युवक ने माथे पर ‘महाकाल’ लिखा हुआ था और चंदन का त्रिपुंड भी लगाया हुआ था।
आधार कार्ड देखने के बाद बढ़ा विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कतार में मौजूद कुछ लोगों को युवक की पहचान पर संदेह हुआ। इसके बाद उसका आधार कार्ड देखा गया, जिसमें उसके मुस्लिम होने की जानकारी सामने आई। पहचान सामने आते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ा और युवक के साथ मारपीट की घटना हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हंगामे के बीच उसकी बात नहीं सुनी गई। घटना के कारण कतार में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
वीडियो वायरल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवक को सुरक्षित थाने पहुंचाया। महाकाल थाना पुलिस ने युवक और युवती दोनों से पूछताछ की। अधिकारियों के अनुसार दोनों के परिजनों से भी संपर्क किया गया है और एहतियातन उन्हें उज्जैन बुलाया गया है।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए अभी तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त होती है तो तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!