पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने खोला बड़ा मोर्चा: देशव्यापी छात्रों की गूंज आंदोलन शुरू; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट यूजी 2026 सहित विभिन्न परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक और घोटालों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज से राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज अभियान की शुरुआत की है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कोटा से शुरू किया गया यह आंदोलन अगले 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा।
इसके तहत कोचिंग हब, कॉलेजों और पुस्तकालयों में जाकर छात्रों व नौकरी अभ्यर्थियों को एकजुट किया जाएगा। यह बात आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक दत्त ने कही। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और छात्रों की गूंज के शहर समन्वयक पुनीत सिंह पारिया भी मौजूद थे।
कांग्रेस ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नेशनल ट्रामा एजेंसी करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में देश में 89 से अधिक पेपर लीक मामले सामने आए हैं, जिससे करीब 6.5 करोड़ युवा प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस ने नीट 2026 पेपर लीक को अंदरूनी नाकामी बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक माफिया के साथ उनके व भाजपा नेताओं के कथित संबंधों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत पद छोड़ें और पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराई जाए। एनटीए पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग और वेंडर कॉन्ट्रैक्ट की जांच कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। परीक्षा, रिजल्ट और नियुक्ति की तारीखें पहले से तय हों और उनका सख्ती से पालन किया जाए।
छात्रों की गूंज अभियान के तहत 30 जून से शहरों में नुक्कड़ बैठकें और पर्चा वितरण किया जाएगा। इसके बाद 1 अगस्त को सभी 28 शहरों में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव होगा और 9 अगस्त को दिल्ली चलो नारे के साथ इस आंदोलन के पहले चरण का समापन होगा।
कांग्रेस ने इस लड़ाई को राजनीतिक न बताकर युवाओं के भविष्य को बचाने का आंदोलन कहा है। पार्टी ने छात्रों से जुडऩे के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9873036161 जारी किया है। साथ ही युवा वेबसाइट पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!