कांग्रेस पार्षद ने 5 लाख लिए... न केस निपटा, न रुपए वापस किए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया पर कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. सुरेश सेठ के रिश्तेदार भानुकुमार जैन ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। जैन का कहना है कि 2019 में एक केस निपटाने के नाम पर भदौरिया ने 5 लाख रुपए लिए, पर न केस निपटाया, न पैसा वापस किया। जैन रेसीडेंसी कोठी पहुंचे व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को शिकायत की।
रिश्तेदार को पुलिस और कोर्ट सेवा में बताया: जैन ने बताया कि उन पर सात साल पहले किसी मामले में केस दर्ज हु था। तब राजू ने उनसे संपर्क कर कहा कि वो ये केस निपटा देगा। राजू ने ये भी बताया कि उसके रिश्तेदार पुलिस और कोर्ट की सेवा में है।
उस पर भरोसा कर मैंने मां के साथ जाकर पहले एक लाख और बाद में पत्नी के साथ जाकर चार लाख रुपए दिए, लेकिन राजू ने पैसे लेने के बाद केस नहीं निपटाया।
झूठे सर्टिफिकेट से शासन को चूना लगाने में फंसा था, मैंने बचाया: मामले में पार्षद राजू भदौरिया ने बताया कि भानुकुमार जैन और उनकी पत्नी ने विकलांगता का झूठा सर्टिफिकेट बनवा रखा था और इस दम पर वे रेलयात्रा की सुविधा लेते रहे।
इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी शिकायत कर दी। उन पर एफआईआर दर्ज हो गई। तब मैंने उनकी मदद की और गिरफ्तारी से बचाया था। अब वो मुझ पर झूठा आरोप लगा रहे हैं जबकि मैंने कोई पैसा नहीं लिया है। कांग्रेस का पुराना कार्यकर्ता होने के नाते मैंने मदद की थी।
पटवारी ने राजू को फोन पर डांटा
दिग्विजय सिंह के कहने पर पटवारी ने राजू को फोन लगाया और डांटा कि कांग्रेस के नाम पर पैसा ले लिया है। इनके पैसे वापस करो। पार्टी की बदनामी हो रही है। ये (भानु) कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं। सुरेश सेठ के रिश्तेदार हैं। राजू को डांटने के बाद पटवारी ने कहा कि मैंने कह दिया है उसको।
फिर दोनों नेता कार में बैठकर चले गए। भानु जैन ने बताया कि पार्षद राजू भदौरिया के दो और पीड़ित भी उन्हें मिले हैं। एक को दुकान खाली करवाना थी, तो उससे पैसा ले लिया लेकिन कोई काम नहीं किया। दूसरे को भी कोई काम था, जिससे पैसा ले लिया लेकिन काम नहीं हुआ। वो विधायक रमेश मेंदोला के पास भी गया था।
मां के साथ भी बदतमीजी की
मेरे पास कोर्ट का समन आया तो मैंने इससे बात की। इसने भरोसा दिया कि जल्दी ही केस निपटा देगा। लेकिन कोर्ट कार्रवाई जारी रही, तो मैंने इससे संपर्क किया तो राजू ने पहले तो मिलने से ही मना कर दिया और बाद में कहा कि कोई पैसा-वैसा नहीं है।
एक बार मां को लेकर उसके घर गया तो उसने मां से बदतमीजी की। इसके बाद से वो न फोन उठाता है और न पैसा वापस कर रहा है। जैन ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पूर्व में दिल्ली जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भी की जिन्होंने बात करने का भरोसा दिया।
कहा था कि इंदौर आने पर मिलना, हाथोंहाथ बात कर लेंगे। इस पर वो शुक्रवार सुबह रेसीडेंसी कोठी पहुंचे और दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। उन्हें पार्षद राजू भदौरिया की कारगुजारियों की जानकारी दी।
हो चुका दिग्विजय से विवाद
गत वर्ष दीपावली के कुछ समय पहले एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें राजू दिग्विजय सिंह पर अनुचित टिप्पणी कर रहे हैं। इस पर माहौल गर्मा गया था। इसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे भी अनर्गल शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
राजू ने मुस्लिम दुकानदारों पर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद दिग्विजये सिंह ने रेसीडेंसी कोठी पर राजू को बुलवाकर जमकर फटकार लगाई थी। ये बात चिंटू को बुरी लगी थी और उन्होंने गांधी भवन में कह दिया था कि कोई भी नेता इंदौर दौरे का कार्यक्रम मनमर्जी से बनाएगा तो हम साथ में नहीं रहेंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!