खबर
Top News

कॉमनवेल्थ में जैवलिन का महासंग्राम: नीरज और अरशद फाइनल में; आज होगी मेडल की जंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 12:33 am
शेयर करें:
कॉमनवेल्थ में जैवलिन का महासंग्राम

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए जैवलिन थ्रो से अच्छी खबर आई है। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह पुरुष जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने भी क्वालिफाई कर लिया है। अब सभी की नजरें शुक्रवार देर रात होने वाले मेडल मुकाबले पर होंगी।

नीरज ने दूसरे प्रयास में किया शानदार थ्रो
क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 76.28 मीटर और दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया।

भारत के रोहित यादव ने 78.37 मीटर और यश वीर सिंह ने 78.36 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

अरशद नदीम भी फाइनल में
पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 78.63 मीटर का थ्रो किया। हालांकि वह दूसरे और तीसरे प्रयास में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सके, लेकिन इसी थ्रो के दम पर सातवें स्थान के साथ फाइनल में पहुंच गए।

श्रीलंका के रुमेश रहे टॉप पर
क्वालिफिकेशन राउंड में श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे ने 82.84 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (81.29 मीटर), दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिट (80.64 मीटर) और इंग्लैंड के बेन ईस्ट (80.38 मीटर) ने भी दमदार प्रदर्शन किया।

कैसे होता है क्वालिफिकेशन?
जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड में प्रत्येक खिलाड़ी को तीन प्रयास मिलते हैं। जो खिलाड़ी निर्धारित ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क हासिल कर लेते हैं, वे सीधे फाइनल में पहुंचते हैं। यदि यह संख्या पूरी नहीं होती तो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप-12 खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं।

भारत की नजर अब मेडल पर
जैवलिन थ्रो का फाइनल शुक्रवार देर रात 12:45 बजे खेला जाएगा। भारतीय प्रशंसकों को नीरज चोपड़ा से एक और स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद है।

मेडल तालिका में भारत आठवें स्थान पर
कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल तालिका में भारत 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 15 पदकों के साथ आठवें स्थान पर बना हुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 47 स्वर्ण सहित कुल 103 पदकों के साथ शीर्ष पर कायम है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 9 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 10 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 10 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 10 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 10 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 11 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 11 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 11 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 11 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 11 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 11 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 11 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 11 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 11 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 12 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 12 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!