कॉलेज छात्रा से 2.99 लाख की ठगी: ऑनलाइन ऑर्डर के बाद शुरू हुआ खेल; फोटो वायरल करने की दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना क्षेत्र से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन ठगी और साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। ठगों ने पहले ऑनलाइन ऑर्डर का रिफंड दिलाने का झांसा दिया, फिर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर रकम वसूली। इसके बाद छात्रा के बैंक खाते से करीब 2.99 लाख रुपए भी निकाल लिए गए।
प्रकरण दर्ज
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा होने के कारण पुलिस बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की पड़ताल कर रही है।
ऑनलाइन ऑर्डर के बाद शुरू हुआ खेल
जानकारी के अनुसार, छात्रा की बहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक ऑनलाइन पेज से पानी की बोतलों का ऑर्डर दिया था और भुगतान भी ऑनलाइन कर दिया था। कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि ऑर्डर रद्द हो गया है और पैसे वापस करने के लिए एक लिंक भेजी जाएगी।
आरोपी ने दावा किया कि रिफंड की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लिंक पर क्लिक करना जरूरी है। इसी बहाने पीड़िता से डिजिटल जानकारी हासिल की गई।
फोटो वायरल करने की दी धमकी
कुछ दिनों बाद छात्रा को एक और कॉल आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें हैं और यदि पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। धमकी से घबराकर छात्रा ने आरोपियों द्वारा बताए गए यूपीआई खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बावजूद ठगों का सिलसिला नहीं रुका।
कॉलेज फीस भरने पहुंची तो हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा कॉलेज फीस जमा करने पहुंची। खाते में पर्याप्त राशि न होने पर उसने बैंक से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 99 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं।
साइबर क्राइम और पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद छात्रा ने साइबर क्राइम शाखा और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब उन बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों की जानकारी जुटा रही है, जिनके जरिए रकम ट्रांसफर की गई।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि रिफंड, केवाईसी अपडेट, लॉटरी या अन्य किसी भी बहाने से भेजी गई संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!