सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: तहसीलदार को जारी किया नोटिस; रीडर निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही अब अधिकारियों के लिए भारी पड़ सकती है। शनिवार को हुई राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने लंबित मामलों और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार को नोटिस
सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं होने पर हातोद तहसीलदार गोविंदसिंह ठाकुर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें आगामी आदेश तक जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्य करने के आदेश जारी किए गए हैं।
रीडर निलंबित
बैठक के दौरान राजस्व प्रकरणों में लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई भी की। महल्हारगंज क्षेत्र के तहसीलदार की रीडर रश्मि सोलंकी को निलंबित कर दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियोंवार अविवादित और विवादित नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा की।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अविवादित मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए, जबकि विवादित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तय समय-सीमा में निर्णय लिया जाए।
औपचारिक जवाब देकर शिकायत बंद करने पर कार्रवाई
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के मामलों को लेकर अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि हर आवेदन का गंभीरता से परीक्षण किया जाए और शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक जवाब दर्ज कर शिकायत बंद करने या गलत निराकरण दर्ज करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित निगरानी कर उनके निराकरण की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
रिकॉर्ड की गलतियां समय पर सुधारें
बैठक में राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती के काम की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने रिकॉर्ड में मौजूद त्रुटियों को नियमों के अनुसार ठीक करने और इसके कारण नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
शासकीय भूमि से जुड़े मामलों और न्यायालयों में विचाराधीन राजस्व प्रकरणों में शासन का पक्ष समय पर और प्रभावी तरीके से रखने को कहा गया। जवाब प्रस्तुत करने में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रिंकेश वैश्य सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे आम नागरिकों से जुड़ा है, इसलिए लोगों को समय पर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
संबंधित समाचार

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!