खबर
Top News

कॉकटेल पार्टी बनाम शोषण का खेल: निखिल चौहान की मुजरा पार्टियों का काला सच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 12:47 pm
शेयर करें:
कॉकटेल पार्टी बनाम शोषण का खेल

‘दोगुना और लुटाए रुपए भी तुम्हारे होंगे’ के नाम पर इज्जत गंवा बैठती थी युवतियां

एक युवक और दो युवतियों की तिकड़ी उपलब्ध कराती थी लड़कियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स से जुड़े नाना पटवारी गैंग के खास निखिल चौहान की मुजरा पार्टियों को लेकर नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि कैटरिंग लाइन की युवतियों के शोषण का पूरा खेल कॉकटेल पार्टियों के नाम पर होता था। निखिल चौहान की इन पार्टियों में लड़कियां उपलब्ध कराने वाले तीन नामों का भी खुलासा हुआ है।

इनमें दो युवतियां हैं। ये युवतियों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर कमीशन के लालच में उन्हें कॉकटेल पार्टी के नाम पर निखिल चौहान और उसके अय्याश साथियों के पास दैहिक शोषण के दलदल में धकेलते थे। आज के अंक में युवतियों के सप्लायर युवक के नाम का खुलासा कर रहा खुलासा फर्स्ट जल्द ही युवती के नाम का भी खुलासा करेगा।

नाना पटवारी से जुड़े ड्रग्स केस शुरू होने के साथ ही उससे जुड़े सटोरियों की महफिल के सरगना निखिल चौहान के नाम का खुलासा हुआ था। संगठित सट्टेबाजी केस में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर हुई पूछताछ तथा उसके मोबाइल की डिजिटल जांच में राजेंद्र नगर पुलिस को 17 से ज्यादा सटोरियों के नामों के साथ कई चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लगी थीं। इनमें सबसे अहम मुजरा पार्टियों का खुलासा हुआ था, जिसका खुलासा फर्स्ट ने पहले ही खुलासा कर दिया था।

निखिल चौहान शहर के आसपास के फार्म हाउसों में अपने फाइनेंसरों, कैटरिंग का काम दिलाने वालों और क्रिकेट के बुकियों के लिए मुजरा पार्टियां करवाता था। हालांकि जब उसे और उसके साथियों को दो-तीन दिन मौज-मस्ती करना होती थी तो मुजरा पार्टी का आयोजन सीहोर में रजनीश के फार्म हाउस पर किया जाता था, जहां कॉमन हॉल के साथ प्रायवेट रूम की भी व्यवस्था होती थी।

इसमें डांस के लिए युवतियों को बर्थ-डे, फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन, ऑनलाइन बैटिंग में हुई जीत की खुशी के लिए आयोजित कॉकटेल पार्टी के नाम पर गेस्ट बनाकर बुलाया जाता था। इस दौरान उन्हें शराब पीने के लिए फोर्स किया जाता और फिर डांस के नाम पर मुजरा कराया जाता। युवतियों को रिझाने के लिए निखिल और उसके साथी उन पर नोट भी उड़ाते थे।

कमीशन के नाम पर दलाली का खेल
खुलासा फर्स्ट को निखिल चौहान से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि उसके लिए कॉकटेल पार्टियों में युवतियों की सप्लाई मूसाखेड़ी का संजय वर्मा करता था। बीते सात-आठ साल से कैटरिंग लाइन में वेटर के रूप में युवतियां सप्लाई करने वाला संजय वर्मा पांच साल से युवतियों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें कॉकटेल पार्टी के नाम पर मुजरा पार्टियों में गेस्ट बनाकर ले जाता था।

इन पार्टियों की खास बात यह होती थी कि युवितयों को शादी-पार्टी वाली कैटरिंग लाइन के बजाय मनचाही पार्टी वियर ड्रेस पहनना होती थी, ताकि वे गेस्ट लगें और साथ में बैठकर ड्रिंक करने के बाद नशा होने पर डांस और मुजरा करें। इसके बाद नशा बढ़ने पर युवतियों को रूम में ले जाकर उनका शोषण किया जाता था।

युवतियों को झांसे में लेने के लिए इस पूरे खेल का गणित ये था कि कैटरिंग लाइन में युवतियों को एक हजार रुपए हाजिरी मिलती थी, लेकिन कॉकटेल पार्टी के नाम पर दो हजार रुपए मिलते थे। साथ ही युवतियों को डांस (मुजरा) करने के लिए यह कहकर मनाया जाता था कि होस्ट को आप पसंद आ गईं तो आप पर हजारों रुपए यूं ही उड़ा देगा, जो आपको मिलेंगे।

यदि युवती पहली बार जाती तो उसके सामने पूरे पत्ते नहीं खोले जाते थे, लेकिन दूसरी बार में उससे संजय वर्मा दलाली करते हुए होस्ट के आगे प्रायवेट रूम में समर्पण पर मोटी कमाई का ऑफर देता था। युवती जब ऐसा कर लेती तो वह खुद भी उसके शोषण की फिराक में रहता था।

इन पार्टियों की शुरूआत पहले शराब-कबाब से होती, फिर धीरे-धीरे मामला शबाब पर आ जाता और ड्रग्स की एंट्री हो जाती, जिससे युवतियों को सबकुछ लुटने के बाद सुबह ही होश आता था। हालांकि एडिक्ट बनने के बाद वे खुद ही इन पार्टियों का हिस्सा बनना पसंद करने लगती थीं।

वाट्सएप और कैटरिंग के काम में फाइनल होते थे नए चेहरे
निखिल चौहान की अय्याश प्रवृत्ति का अंदाजा इस बात से ही लग जाता है कि वह हफ्ते-पंद्रह दिन में युवतियां बदल देता था। पार्टी के लिए युवतियां उपलब्ध कराने वाले संजय वर्मा और उन दो युवतियों की कैटरिंग पार्टी में जाने दौरान नई युवती और उसकी खूबसूरती को देखते ही उसे फाइनल कर देता या फिर उसकी पार्टी में युवतियां सप्लाई करने वाली दोनों युवती और संजय वर्मा उसे वाट्सएप पर नई युवती का फोटो भेज देते थे, जिसे वह पसंद आने पर अगली मुजरा पार्टी के लिए फाइनल कर देता। इन तीनों को निखिल चौहान मुजरा पार्टियों के लिए युवतियां भेजने के एवज में बतौर कमीशन 10-15 हजार रुपए यूं ही दे देता था।

पैसों के बदले ऐसे लेते थे झांसे में
निखिल चौहान के बुलावे पर जब संजय वर्मा कम से कम आधा दर्जन युवतियों को फार्म हाउस पर भेजता या कई बार खुद भी ले जाता था। पार्टी में निखिल के अय्याश मेहमान होते थे, जो शराब-कबाब का आनंद लेते, फिर युवतियों को नोटों की गड्डियां दिखाकर रिझाया जाता।

उन्हें शराब और बियर पीने का दबाव बनाया जाता। पीने पर डांस के लिए उकसाया जाता। बीच-बीच में संजय निखिल और उसके साथियों द्वारा बताई युवतियों के पास जाकर कहता कि निखिल तुझे बहुत पसंद करने लगा है। वह तुझसे दोस्ती करना चाहता है। युवती को बरगलाने के बाद उसे प्रायवेट रूम में भेजा जाता, जहां परिस्थिति के हिसाब से पहली ही बार में उसका शोषण हो जाता या फिर उसे अगली बार के लिए पुन: बुलाया जाता।

दो-तीन बार में संबंधित युवती झांसे में आ ही जाती और अपनी आबरू गवां बैठती। करीब 15-20 दिन शोषण करने के बाद युवती को पहले तो किसी न किसी बहाने से बेइज्जत कर पीटा जाता, ताकि वह खुद ही दूर हो जाए।

जो जीता, वह देता था पार्टियां
पार्टी के दौरान क्रिकेट की ऑनलाइन बैटिंग की जाती थी, निखिल खुद भी 1 लाख से 20 लाख तक की हार-जीत एक बार में करता था। कैलाश कुमावत जैसे उसके साथी भी पार्टी में शामिल बैटिंग करते, जीतने वाला अगली बार पार्टी देता था।

हार-जीत के साथ मुजरा पार्टियों का सिलसिला चलता रहता। यानी हर पार्टी के बाद युवतियों का शोषण तयशुदा होता। इंदौर में रहने वाली स्थायी निवासी, पढ़ाई या नौकरी के लिए शहर के बाहर से आई युवतियां शुरुआत में आर्थिक मजबूरी के चलते कैटरिंग का काम करतीं, लेकिन दूसरी साथी युवतियों की लाइफ स्टाइल देखकर कॉकटेल पार्टी के काम में शामिल हो जाती थीं।

गैंग के दो सटोरिए और गिरफ्तार
मुख्य आरोपी संजय कौशल उर्फ रॉनी के मोबाइल से कई बुकियों और सट्टेबाजों के नाम सामने आए थे। इनमें से खुलासा फर्स्ट ने धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मू भाट पिता रमेश खींची सहित कई नामों का खुलासा किया था। कल राजेंद्र नगर पुलिस ने धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मू भाट और स्वप्नदीप उर्फ सनी पिता ओमप्रकाश शिंदे को गिरफ्तार किया है।

दोनों से पूछताछ की जा रही है कि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में उनकी क्या भूमिका थी और वे किन लोगों के संपर्क में थे। जोन-1 डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल का डेटा खंगाला जा रहा है। पुलिस कॉल डिटेल, चैट, ऑनलाइन आईडी और डिजिटल लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

इससे सट्टे के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी महत्वपूर्णं जानकारी मिलने की संभावना है। पता चला है कि कल निखिल चौहान को कोर्ट से ऑनलाइन बैटिंग केस में जमानत मिल गई है। उधर, राजेंद्र नगर पुलिस को अन्य फरार सटोरियों की तलाश है, जिनके लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 5 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 5 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 5 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 5 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 5 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 6 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 6 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 6 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 6 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 6 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 6 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 6 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 6 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 6 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 6 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 6 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 6 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 6 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 7 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!