खबर
Madhya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ: सुनाई दो भाइयों की दर्दनाक कहानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनाई दो भाइयों की दर्दनाक कहानी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प राष्ट्रीय अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मैनिट में नशामुक्त भारत एवं नशामुक्त मध्यप्रदेश संकल्प के तहत नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है। दुनिया का सबसे युवा-सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत दुनिया का सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला देश है। स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले घोषणा की थी 21वीं सदी भारत की होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्थ-शक्तिशाली-सर्वगुण संपन्न भारत बनाने के लिए नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा सबसे युवा देश के युवाओं को उसी के अनुरूप क्षमतावान होना चाहिए। भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण-गौतम बुद्ध की धरती सदैव दुनिया को आकर्षित करती रही है। प्रकृति से भी प्रेम करने की संस्कृति है। जैसा पिंड वैसा ही ब्रह्मांड है।

हम जैसे हैं वैसी ही प्रकृति है। परमात्मा ने हमें 84 लाख योनियों के बाद ये मानव शरीर दिया है। इस शरीर से ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। यानी हर शरीर में परमात्मा है। इस ताकत का उपयोग सही दिशा में हो, हम सभी प्रकार के नशे से दूर रहें।

अपनी ऊर्जा-प्रतिभा-नवाचार से भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हों। विकसित भारत की पहली शर्त नशा मुक्त भारत है। उन्होंने कहा हमारा संकल्प है हर गली-गांव-मोहल्ले-घर और पूरे देश में युवा नशे से मु्क्त हों।

नक्सलवाद के बाद नशे का करना है खात्मा
मुख्यमंत्री ने कहा मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दूंगा जिसने पूरे महीने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। भारत ने साल 2029 तक नशे से मुक्त होने का संकल्प लिया है। हम निश्चित रूप से इस युद्ध में जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब नक्सलवाद खत्म करने की तारीख तय की थी, तब लोगों ने मजाक बनाया था। लोगों ने कहा था नक्सलवाद कैसे खत्म होगा।

मंडला-बालाघाट-डिंडोरी और जहां-जहां नक्सलवाद की जड़ें थीं, वहां-वहां नशे की खेप पहुंचती थी। कई उन्नत प्रांत नशे से बर्बादी तक पहुंच गए थे। हमने लाल सलाम को आखिरी सलाम कह दिया है। प्रदेश की धरती से डाकुओं का खात्मा किया है। अब नशे का खात्मा करना है।

सीएम ने दिया सटीक उदाहरण
सीएम ने कहा 10-15 साल पहले तक जगह-जगह पान-बीड़ी की दुकानें दिखाई देती थीं। अब उनका दायरा कम हुआ है लेकिन दूसरे तरह का नशा बढ़ गया है। हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है।

19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी कर दी। नशा स्वास्थ्य-शिक्षा-संवाद-सामाजिक सम्मान सब बिगाड़ देता है। घर के घर बर्बाद हो जाते हैं। हाल ही में नशे के लिए दो भाइयों ने एक-दूसरे को चाकू मारे। उनमें से एक गंभीर है, दूसरे की मौत हो गई। यह घटना सबक सिखाती है।

हम लोगों की जीवन बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। युवा शक्ति अपने को पहचाने, नशे से दूर रहे और समाज में बदलाव लाए।



संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 2 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 3 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 3 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 3 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 3 hours ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

about 4 hours ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 4 hours ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 4 hours ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

about 5 hours ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

about 5 hours ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!