चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी की हाई लेवल बैठक कर्णप्रयाग-नगरासू मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश: बोले- अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा; चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में चल रही चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कर्णप्रयाग और नगरासू में हाल ही में सामने आए मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का राज्य सरकार स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण के लिए भी दुनिया भर में पहचान रखता है।
कर्णप्रयाग और नगरासू मामलों पर सरकार सख्त.. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कर्णप्रयाग और नगरासू में हाल ही में हुई घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन मामलों में प्रशासन और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रहे हैं और अब तक दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी कीमत पर कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु... मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह रिकॉर्ड स्तर पर देखने को मिल रहा है। अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।
वहीं हेमकुंडसाहिब यात्रा में भी पिछले वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। शुरुआती चरण में ही करीब 25 हजार अतिरिक्त श्रद्धालु हेमकुंट साहिब पहुंच चुके हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का सम्मान करता है।
हेमकुंट साहिब, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब जैसे पवित्र स्थलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना पर आधारित है।
अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी... मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और भड़काऊ सूचनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और उसे साझा करने से बचें।
धामी ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने, समाज में भ्रम पैदा करने या धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी धर्म, समुदाय या व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों को सहन नहीं करेगी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता... मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत किया जाए।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर प्रस्तुति भी दी।
सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील... मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के धार्मिक स्थल करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और यहां की पहचान शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण से जुड़ी हुई है।
उन्होंने सभी नागरिकों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।धामी ने कहा कि संवाद, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है।
राज्य सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है और प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!