खबर
Top News

रीते कंठ पर रीझे बादल: मुंबई में झमाझम; इंदौर में रिमझिम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 1:50 pm
शेयर करें:
रीते कंठ पर रीझे बादल

अहिल्या नगरी के आसमान पर अब जाकर छाए उम्मीदों के बादल

रुक-रुककर आधी रात तक बरसता रहा इंदौर में पानी, 1 इंच बरसा, दर्ज नहीं हुआ

बुधवार सुबह से फिर छाई घटाटोप, तेज बारिश की उम्मीद, जून का कोटा होगा पूरा?

गुजरात के रास्ते झाबुआ होते हुए इंदौर आए पानी भरे बादल, मुकम्मल मानसून अब भी दूर

मध्यप्रदेश के मुहाने तक आया मानसून, एक-दो दिन में पूरब के रास्ते इंट्री के पूरे आसार

इंदौर की बारिश रीगल पर 1 इंच दर्ज हुई, एयरपोर्ट पर महज 8 मिमी ही रिकॉर्ड हुई

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आखिरकार रीते कंठ पर बादल रीझ गए। मेघों का यूं एकाएक रीझ जाना सबको खूब पसंद आया। इस रीझने ने रीते कंठों और सूखे होठों की बादलों के प्रति उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब हर मन की एक ही आस है कि इंद्रदेव अपनी नीर भरी फौज को अहिल्या नगरी के आंगन में झूमकर बरसने का फरमान जारी कर दें।

वैसे भी वक्त हो गया है और इस बार इंद्र के दूत अब तक मालवा पर मेहरबान नहीं हुए हैं अन्यथा मेघदूत कभी ऐसे रुलाते नहीं। बीते बरस तो जून के खाते में 10 इंच तक पानी बरस गया था। इस बार धरती का दामन रूखा-सूखा ही था। मानसून के पूर्व की मेहरबानी से भी इंदौर वंचित रह गया।

अब उम्मीदें नए सिरे से जाग उठी हैं कि इंदर राजा अब देर न करेंगे और अंचल पर जमकर लाड़ लड़ाएंगे। आसमानी हलचलें भी इशारा कर रही हैं कि अब मुकम्मल मानसून में देर नहीं, मध्यप्रदेश के मुहाने तक वह आ चुका है।

बस एक-दो दिन में मानसून का मंगलाचरण हो जाएगा। मौसम महकमे ने राज्य के पूर्वी हिस्से से ‘वेलकम मानसून’ का दावा किया है। अपन के इंदौर में तो गुजरात के रास्ते झाबुआ होते हुए पानी भरे बादलों की आमद हो रही है।

मुं बई की झमाझम ने इंदौर में भी तेज बारिश करवा ही दी। पानी-छींटे के मौसम में यूं भी कहा जाता है कि मुंबई में पानी बरसा कि इंदौर में आया। हालांकि कल मुंबई की तुलना में इंदौर की बरसात रिमझिम के स्तर की थी। वहां तो चंद घंटों में 3 इंच तक पानी बरस गया।

इंदौर में ये अधिकृत रूप से दर्ज भी नहीं हुआ। अलबत्ता बरसा 1 इंच के लगभग, लेकिन जिस एयरपोर्ट वाले हिस्से में बारिश को नापने का सरकारी पैमाना स्थापित है, मंगलवार को बरसात वहां महज 8 मिमी ही दर्ज हुई। जबकि मध्य शहर यानी रीगल तिराहे के यहां ये बारिश 1 इंच रिकॉर्ड हुई।

अगर आंकड़ों के फेर में न पड़ें तो कल की बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। शाम 7 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर आधी रात 12 बजे तक रुक-रुककर चलता रहा।

मौसम विभाग ने गुरुवार का दिन भी दोपहर बाद भीगा-भीगा बताया है। अब भी जून का एक पूरा सप्ताह शेष है। ऐसे में अगर मेघ मेहरबान हो गए तो जून का कोटा पूरा हो सकता है।

लगातार दो दिन से शहर में पानी बरस रहा है। ये वर्षा अभी मानसून पूर्व की एक्टिविटी के तहत हो रही है। मानूसन की चाल देशभर में धीमी होने का खामियाजा मध्यप्रदेश व हमारे अंचल ने भी उठाया है।

अब तक नाममात्र की बारिश ही हमारे हिस्से में आई है, जिसके कारण न सिर्फ ताल-तलैया, नदी-सरोवर बल्कि कूप-नलकूपों ने भी दम तोड़ दिया है। ऐसे में बारिश की खेंच समस्या को ओर विकराल कर देगी, लेकिन मानसून की ताजा चाल ने तमाम अंदेशे दूर कर दिए हैं। बताते हैं कि वह तेज गति से चलता हुआ छत्तीसगढ़ तो आ धमका है और प्रदेश के पूर्वी हिस्से पर आकर जम गया है।

एक-दो दिन में ये अमरकंटक, मंडला, जबलपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में इंट्री कर जाएगा। एक सिस्टम दक्षिण-पश्चिम हिस्से में भी नीर भरे बादलों की आवाजाही का खड़ा हो गया है। ये सिस्टम प्रदेश के पश्चात हिस्से के लिए मुफीद बताया जा रहा है।

राजस्थान इसका गवाह है और वहां पानी बरस रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में मध्यप्रदेश-गुजरात तक पहुंच जाएगा।

आज सुबह से छाई घटाटोप, शाम तक बारिश के आसार... बुधवार सुबह से भी आसमान पर बादलों की जबरदस्त घेराबंदी है। अलसुबह हल्की बूंदाबांदी हुई भी। सूरज देवता को आज रत्तीभर भी शहर को झांकने की जगह नहीं मिली।

नतीजे में सुबह से ही शहर ठंडी हवाओं की आगोश में है। सुबह 10 बजे बाद सफेद बादलों ने स्याह रंग ओढ़ लिया है। ये स्याह रंग ही बता रहा है कि दोपहर बाद एक बार फ़िर अहिल्या नगरी में तेज बारिश के आसार हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये लगातार तीसरा दिन होगा जब शहर भीगेगा।

जून का यू सूखा-सूखा जाना जनसामान्य को अखर भी रहा था और चिंता में भी डाल रहा था। आज गंगा दशमी है। देवालयों में प्रभु के पूजन मनोरथ में आज जल का ही उपयोग होना है। ऐसे में जलवृष्टि का संयोग आना शुभ संकेत माना जा रहा है। यानी उम्मीद कायम है, जून के 10 इंच बारिश के पुराने कोटे के पूरे होने की।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 17 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 17 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 17 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 17 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 17 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 17 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 17 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 17 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 18 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 18 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 18 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 18 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 18 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 18 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 18 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 18 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 18 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 18 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!