खबर
Top News

12वीं के छात्र ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; मोबाइल की चैटिंग खंगाल रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 11:55 am
शेयर करें:
12वीं के छात्र ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा स्थित सुविधा नगर में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यशपाल (17), पिता बलीराम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विदिशा जिले का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए अपनी बड़ी बहन व जीजा के साथ इंदौर में रह रहा था।

बहन-जीजा के साथ रहता था
पुलिस के अनुसार, यशपाल एक कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता किसान हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। उसकी बड़ी बहन के साथ जीजा भी इंदौर में रहते हैं और फाइनेंस का काम करते हैं।

घर में अकेला था छात्र
घटना के समय यशपाल घर पर अकेला था। बाद में परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मोबाइल से खुलेगा मौत का कारण?
पुलिस ने घटनास्थल से यशपाल का मोबाइल फोन जब्त किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह किसी व्यक्ति से मोबाइल पर चैटिंग करता था। अब पुलिस उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है।

मोबाइल की चैटिंग खंगाल रही पुलिस
जांच अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल में मिले डिजिटल रिकॉर्ड से छात्र की मानसिक स्थिति और घटना से पहले की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। हालांकि, अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

एरोड्रम पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिवार और परिचितों से पूछताछ के साथ डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

उधार दिए रुपए मांगने पहुंची महिला से मारपीट
Top News

उधार दिए रुपए मांगने पहुंची महिला से मारपीट:जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का भी लगाया आरोप; पुलिस से शिकायत

11 minutes ago
सीमेंट फैक्ट्री में धमाका
Top News

सीमेंट फैक्ट्री में धमाका:3 इंजीनियरों की मौत; ओवरहीटिंग के बाद हुआ ब्लास्ट

16 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:लाइसेंस टीवी चैनल बेचकर कमाई; ZEEFLIX ऐप का आरोपी गिरफ्तार, शिकायत पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, लग्जरी कारों की खरीद भी जांच के दायरे में

22 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक से टकराई यात्रियों की कार; पति-पत्नी सहित 3 की मौत; कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग

30 minutes ago
IT कंपनी पर ED का शिकंजा
Top News

IT कंपनी पर ED का शिकंजा:दफ्तर से संचालकों के घर तक छापा; विदेशी फंड ट्रांसफर की जांच, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेज खंगाले

36 minutes ago
MP में बारिश का रौद्र रूप
Top News

MP में बारिश का रौद्र रूप:नदियां उफान पर; इन जिलों में आज भारी वर्षा का अलर्ट, 104 करोड़ की सड़क बही

43 minutes ago
जिला अस्पताल के NICU की वॉर्मर मशीन में लगी आग
Top News

जिला अस्पताल के NICU की वॉर्मर मशीन में लगी आग:3 नवजात झुलसे; इलाज के दौरान एक बच्चे ने तोड़ा दम

about 1 hour ago
मरीजों की सेहत से खिलवाड़
Top News

मरीजों की सेहत से खिलवाड़:सरकारी अस्पतालों के पानी में मिले ई-कोलाई और कॉलिफॉर्म; मानव-जानवर मल के बैक्टीरिया,कई अस्पतालों के सैंपल फेल

about 1 hour ago
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित
Top News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

about 12 hours ago
तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल
Top News

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

about 13 hours ago
स्कूल निरीक्षण पर बवाल
Top News

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

about 13 hours ago
पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र
Top News

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

about 13 hours ago
पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला
Indore

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

about 14 hours ago
साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं
Top News

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

about 14 hours ago
फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई
Top News

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

about 14 hours ago
रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़
Top News

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

about 14 hours ago
मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
Top News

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

about 15 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

about 15 hours ago
छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज
Top News

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा
Top News

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!