खबर
Top News

12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: बर्थडे पर फांसी लगाकर दी जान; कमरे से मिला नोट, गर्ल्स हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 12:09 pm
शेयर करें:
12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कटारा हिल्स स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में रह रही 17 वर्षीय छात्रा की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ जेईई की तैयारी कर रही थी। घटना वाले दिन उसका 17वां जन्मदिन भी था। पुलिस को कमरे से एक नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी
मृतका की पहचान अलीराजपुर निवासी दर्शन मिनामा के रूप में हुई है। वह अनंत हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत थी और एसेंट करियर प्वाइंट से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम कोचिंग से लौटने के बाद दर्शन अपने कमरे में चली गई थी। उसकी रूममेट पिछले करीब 20 दिनों से अवकाश पर अपने गांव गई हुई थी, इसलिए वह कमरे में अकेली थी।

छात्रावास प्रबंधन को सूचना दी गई
शाम करीब छह बजे छात्रावास की अन्य छात्राएं उसका जन्मदिन मनाने के लिए कमरे पर पहुंचीं। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर छात्रावास प्रबंधन को सूचना दी गई। कमरे के अंदर पहुंचने पर छात्रा अचेत अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

कमरे से मिला नोट, जांच जारी
घटनास्थल पर एफएसएल टीम और पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। कमरे से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने अपने माता-पिता के नाम संदेश लिखा है। पुलिस ने नोट को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
कटारा हिल्स स्थित इसी शासकीय छात्रावास में करीब 10 महीने पहले भी एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उस मामले की भी पुलिस ने जांच की थी। अब एक बार फिर इसी छात्रावास में हुई घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा, परामर्श व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य सहायता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

संबंधित समाचार

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

1 minute ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

2 minutes ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

7 minutes ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

12 minutes ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

16 minutes ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

16 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

24 minutes ago
गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

35 minutes ago
मंदिर विवाद में हवन
Top News

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

about 1 hour ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

about 1 hour ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

about 1 hour ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

about 2 hours ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

about 2 hours ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

about 2 hours ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

about 2 hours ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

about 2 hours ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

about 2 hours ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!