11वीं के छात्र ने की आत्महत्या: नए स्कूल में दाखिले के दो दिन बाद फांसी लगाई; नहीं मिला सुसाइड नोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के टीटी नगर इलाके में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते फिलहाल छात्र के आत्मघाती कदम की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस के मुताबिक जवाहर चौक निवासी रितेश पाल शासकीय स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। गुरुवार शाम स्कूल से लौटने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया। रात में उसका एक दोस्त घर पहुंचा।
कमरे में रितेश को फंदे पर लटका देखकर उसने परिजन को सूचना दी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
नए स्कूल में दो दिन पहले ही लिया था दाखिला
परिजनों के मुताबिक रितेश का दो दिन पहले ही नए स्कूल में दाखिला हुआ था। परिवार को आशंका है कि उसके साथ कुछ ऐसा हुआ हो सकता है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
हालांकि अभी इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजन फिलहाल सदमे की स्थिति में हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए आत्महत्या के कारण को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
मोबाइल की जांच से खुल सकता है कारण
पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। फोन की जांच के साथ उसके दोस्तों, स्कूल और परिजन से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले छात्र की किसी से बातचीत हुई थी या उसके व्यवहार में कोई बदलाव आया था।
पिता और बड़ा भाई लगाते हैं फुल्की का ठेला
रितेश परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई और एक बहन है। पिता और बड़ा भाई फुल्की का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!