टाइफाइड से जूझ रहे सीजेपी प्रमुख: सुरक्षा बढ़ी; आज सरकार से होगी तीसरे दौर की अहम बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड से पीड़ित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को एक वीडियो जारी कर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बावजूद संगठन का आंदोलन और सरकार के साथ वार्ता का दौर जारी है।
वीडियो जारी कर दिया हेल्थ अपडेट
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब थी। जांच के बाद आई ब्लड रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में रोजाना दवाइयों के साथ सुबह-शाम इंट्रावेनस (IV) उपचार भी दिया जा रहा है। दीपके ने समर्थकों से चिंता न करने की अपील करते हुए कहा कि, वह जल्द स्वस्थ होने की कोशिश कर रहे हैं।
'बीमारी नहीं रोकेगी आंदोलन'
वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी तबीयत भले ही खराब हो, लेकिन आंदोलन अपने लक्ष्य तक पहुंचे बिना नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि देशभर में हजारों छात्र और युवा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और यही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।
उनका विश्वास है कि, अगर आंदोलन इसी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा तो सरकार पर दबाव बढ़ेगा। दीपके ने सभी प्रदर्शनकारियों और समर्थकों का धन्यवाद भी किया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
अभिजीत दीपके ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब तक इस मुद्दे पर जवाबदेही तय नहीं होती और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा प्रणाली में सुधार की शुरुआत जवाबदेही तय करने से होगी।
जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
उधर, संभावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। इलाके में अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद सीजेपी ने चेतावनी दी थी कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संगठन 20 जुलाई जैसी बड़ी कार्रवाई करेगा।
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो सरकार के साथ बातचीत का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। उनका कहना है कि आंदोलन की प्रमुख मांग मंत्री का इस्तीफा है और इस पर स्पष्ट निर्णय के बिना आगे की वार्ता बेअसर होगी।
तीसरे दौर की बैठक प्रस्तावित
इसी बीच, शनिवार दोपहर 3:30 बजे सरकार और सीजेपी के बीच तीसरे दौर की बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।
इससे पहले शुक्रवार को सीजेपी ने दावा किया था कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने और आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है।
हालांकि, इन दावों की सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब छात्रों और आंदोलन से जुड़े लोगों की निगाहें आज की बैठक पर टिकी हैं, जहां सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत का परिणाम आगे की रणनीति तय कर सकता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!