राष्ट्रपति के दौरे से पहले शहर शर्मसार: पॉश टाउनशिप में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म; पड़ोसी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जहां इंदौर से लेकर ओंकारेश्वर और खंडवा रोड तक सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के दावे किए जा रहे थे, वहीं शहर की एक पॉश टाउनशिप में हुई एक गंभीर वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित पॉश टाउनशिप में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी करीब 15 दिन पहले ही टाउनशिप में किराए से रहने आया था। उसका फ्लैट पीड़ित परिवार के फ्लैट से सटा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया।
कुछ समय तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्ची को एक व्यक्ति अपने साथ ले गया था। परिजन बच्ची को तलाश पाते उससे पहले आरोपी बच्ची को वापस छोड़कर चला गया। परिजनों ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने रोते हुए अपने साथ गलत हरकत होने की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन तत्काल सक्रिय हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जा रही है। पुलिस आरोपी के साथ रहने वाले उसके रिश्तेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद टाउनशिप के रहवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि परिवारों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद शुरुआती स्तर पर पुलिस अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी नहीं थी।
मामला छिपाने में जुटी रही पुलिस
सूत्रों के अनुसार जब संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो प्रारंभिक प्रतिक्रिया में मामले की जानकारी से इनकार किया गया। बाद में जानकारी जुटाने की बात कही गई।
इसी कारण घटना को लेकर पुलिस की आंतरिक सूचना प्रणाली और सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल लसूड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!