ड्रग्स नहीं, जिंदगी चुनेंगे: स्कूलों से सड़कों तक गूंजा नशामुक्ति का संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

हजारों छात्रों-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने ली शपथ
रजत पाटीदार के साथ मैराथन में उमड़ा शहर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस का अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत कल शहर के स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं आज सुबह नेहरू स्टेडियम से निकली जागरूकता मैराथन में भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी ने इंटेलेक्ट हाइट्स एकेडमी पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) संध्या राय और उनकी टीम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
उन्हें सृजन कार्यक्रम से जुड़ी बालिकाओं और समाज के अन्य वर्गों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यक्रम में मानव शृंखला बनाकर सभी ने नशामुक्त समाज का संकल्प दोहराया।
नशे का कारोबार और सेवन दोनों समाज और भविष्य के लिए घातक... प्रेस्टीज कॉलेज के लॉ डिपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार और सेवन दोनों समाज और भविष्य के लिए घातक हैं।
विद्यार्थियों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अभियान के तहत एमजी रोड, तिलक नगर, रावजी बाजार, परदेशीपुरा, छत्रीपुरा और महिला थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
तिलक नगर थाना पुलिस ने पीपलियाहाना के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया। थाना प्रभारी मनीष लोधा और पुलिस टीम ने बच्चों को बताया कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे
“नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त (जोन-01) नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
आज मैराथन में दौड़ा इंदौर
आज सुबह नेहरू स्टेडियम से आयोजित नशामुक्ति जागरूकता मैराथन में शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया। भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार भी इस अभियान से जुड़े और युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़े।
हजारों नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण बना दिया। ‘नशे से दूरी है जरूरी’ के नारों से माहौल गूंजता रहा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!