मुख्यमंत्री का ऐलान: प्रदेश में इसी महीने लागू होगा बड़ा कानून; औद्योगिक विकास और रोजगार पर भी दिया जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
समान नागरिक संहिता लागू होगी
लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश भी उन राज्यों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है, जहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसी महीने यूसीसी लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
'एक निशान, एक प्रधान और एक विधान' की अवधारणा पर हो रहा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में 'एक निशान, एक प्रधान और एक विधान' की अवधारणा का समर्थन किया था।
आज मध्यप्रदेश उसी भावना के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई पहचान बना रहा है और प्रदेश भी राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण निर्णयों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
औद्योगिकीकरण और रक्षा क्षेत्र पर जोर
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश तेजी से औद्योगिकीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने पहली बार रक्षा (डिफेंस) क्षेत्र में नया इतिहास रचा है और अब प्रदेश में विभिन्न प्रकार के रक्षा उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। उनका कहना था कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए सभी वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करना है।
सतगढ़ी इंडस्ट्रियल पार्क और कन्वेंशन सेंटर की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सतगढ़ी में एक बड़े इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। इस पार्क में उद्योगों के साथ कर्मचारियों के रहने, भोजन और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था होगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि भोपाल में प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के पास बनने वाले कन्वेंशन सेंटर में करीब 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि सतगढ़ी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर 10 से 15 हजार लोगों की क्षमता वाला होगा।
'एमपी में बेरोजगारी दर सबसे कम'
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में सबसे कम बेरोजगारी दर मध्यप्रदेश में है और प्रदेश उद्योग, निवेश, रोजगार एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!