खबर
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: ये आचार्य होंगे एमपी के राजकीय अतिथि; विधानसभा आने का भी दिया निमंत्रण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अगस्त 2026, 6:17 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में रविवार को आयोजित आचार्य समय सागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आचार्य समय सागर महाराज को मध्य प्रदेश का राजकीय अतिथि घोषित करने का ऐलान किया।

सीम बोले- सरकार गुरुदेव की भावनाओं का सम्मान करती है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल में गुरुदेव के पुनः पदार्पण पर मध्य प्रदेश सरकार उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें राजकीय अतिथि के रूप में स्वीकार करती है। मुख्यमंत्री की घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और जयघोष के साथ स्वागत किया।

पाद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य समय सागर महाराज का पाद प्रक्षालन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने मुख्यमंत्री को शास्त्र भेंट किए। चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

जनप्रतिनिधि और समाजजन रहे मौजूद
समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज सुपारी, पूर्व अध्यक्ष मनोज बांगा, प्रमोद जैन और हिमांशु जैन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, विधायक आलोक शर्मा, राहुल कोठारी, रविंद्र यति, राजकुमार पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

संतों का सान्निध्य जीवन को देवमार्ग पर ले जाता है
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य जीवन 84 लाख योनियों के बाद प्राप्त होता है और इसी जीवन से दो मार्ग निकलते हैं। एक देवत्व की ओर और दूसरा कष्टों की ओर। उन्होंने कहा कि यदि संतों का सान्निध्य मिल जाए तो मनुष्य का देवमार्ग निश्चित हो जाता है।

कई अवसरों पर दर्शन और मार्गदर्शन का सौभाग्य मिला
उन्होंने आचार्य विद्यासागर महाराज के साथ अपने वर्षों पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उन्हें कई अवसरों पर उनके दर्शन और मार्गदर्शन का सौभाग्य मिला और अब आचार्य समय सागर महाराज के रूप में वही आध्यात्मिक परंपरा आगे बढ़ रही है।

जनप्रतिनिधि शासक नहीं, जनता के सेवक हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक विरासत, संत परंपरा और सेवा भाव से है। दुनिया जहां शक्ति और संघर्ष के रास्ते पर चल रही है, वहीं भारत ने हमेशा आत्मसंयम, अहिंसा और करुणा का मार्ग दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि शासक नहीं, बल्कि जनता के सेवक हैं और शासन का प्रत्येक निर्णय समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए होना चाहिए।

आचार्य श्री ने दिया यह संदेश
आचार्य समय सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि अहिंसा केवल जैन धर्म का नहीं, बल्कि विश्व धर्म का आधार है। उन्होंने वर्षायोग की सार्थकता बताते हुए समाज से आह्वान किया कि आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रेरणा के अनुरूप अहिंसा, जीव दया, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम भी है।

विधानसभा आने का दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आचार्य समय सागर महाराज से मध्य प्रदेश विधानसभा आने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधायक गुरुदेव का मार्गदर्शन प्राप्त करें, जिससे जनप्रतिनिधियों को सेवा, संयम और लोककल्याण के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा मिले।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीब, किसान, महिला और युवा के कल्याण के साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को भी मजबूत करना है।

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
समाज प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में अनेक त्यागी-व्रतियों का सम्मान एवं अनुमोदना की गई। आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए है।

संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा
Top News

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

about 13 hours ago
विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं
Top News

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

about 14 hours ago
देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा
Top News

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

about 14 hours ago
त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई
Top News

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

about 14 hours ago
इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम
Top News

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

about 14 hours ago
मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा
Top News

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

about 14 hours ago
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी
Top News

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

about 14 hours ago
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’
Top News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

about 14 hours ago
पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

about 14 hours ago
पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला
Top News

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

about 14 hours ago
खेला तो इसे कहते हैं
Top News

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज
Top News

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

about 15 hours ago
एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Top News

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

about 15 hours ago
जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता
Top News

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

about 15 hours ago
ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया
Top News

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर
Top News

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

about 15 hours ago
लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला
Top News

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

about 16 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

about 16 hours ago
स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक
Top News

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!