अमरनाथ यात्रा में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख: घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश; मंदसौर जिले के श्रद्धालु हुए हैं घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अमरनाथ यात्रा से श्रद्धालुओं को वापस लेकर लौट रही मंदसौर जिले की एक बस के बालटाल से श्रीनगर के बीच दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना में प्रभावित श्रद्धालुओं के कुशलक्षेम की जानकारी ली है। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार और सभी प्रभावित यात्रियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए उज्जैन संभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहत और सहायता कार्यों के लिए अधिकारियों की एक टीम भी मौके की ओर भेजी जा रही है, ताकि प्रभावित यात्रियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों और उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए मध्य प्रदेश प्रशासन जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए है।
बालटाल से श्रीनगर जा रही मंदसौर की बस मंगलवार को करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 40 श्रद्धालु सवार थे, इनमें मध्यप्रदेश और राजस्थान के यात्री हैं। हादसे में सभी यात्री घायल हैं, जबकि दो को गंभीर चोटें आई हैं।
ज्यादातर यात्रियों को मल्टीपल इंजरी और हेड ट्रॉमा है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है और उनका उपचार जारी है। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हादसे की जानकारी लेकर अधिकारियों से घायलों की हालत पर चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी हादसे से अवगत कराया।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!