खबर
Top News

राम मंदिर में चढ़ावा राशि की चोरी के विवाद के बीच पहुंच रहे मुख्यमंत्री: मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को कार्यक्रम से दूर रहने के संकेत; राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
राम मंदिर में चढ़ावा राशि की चोरी के विवाद के बीच पहुंच रहे मुख्यमंत्री

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावा राशि की कथित चोरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा ले सकते हैं। हालांकि इस दौरे से पहले एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने और अपने स्थान पर किसी प्रतिनिधि को नामित करने का अनुरोध किया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जारी प्रोटोकॉल में यह उल्लेख किया गया है कि चंपत राय की जगह कोई अन्य प्रतिनिधि कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेगा। इस निर्देश के बाद राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, क्योंकि राम मंदिर से जुड़े लगभग हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अब तक चंपत राय की प्रमुख भूमिका रही है।

चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में चढ़ावा राशि के कथित गबन और चोरी के आरोपों को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद जारी है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) लगातार चौथे दिन भी मंदिर परिसर पहुंची और विभिन्न बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई।

सूत्रों के अनुसार जांच टीम मंदिर में दान राशि की गणना व्यवस्था, कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया और आर्थिक प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र से भी इस संबंध में पूछताछ की जा सकती है।

अब तक दो करोड़ की बरामदगी
जांच एजेंसियों के अनुसार मामले में अब तक पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणेश और रामशंकर उर्फ टिन्नू शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर करीब दो करोड़ रुपये की राशि बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। सभी आरोपी किसी न किसी रूप में मंदिर की दान राशि की गणना और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक किसी बड़े निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लगातार हो रही कार्रवाई से मामला गंभीर होता जा रहा है।

कांग्रेस और सपा ने साधा निशाना
मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठा रहा है। गुरुवार को अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि चढ़ावा चोरी के मामले में बड़े लोगों की भूमिका हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की।

अजय राय ने कहा कि यदि करोड़ों रुपये की दान राशि में गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चंपत राय और अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस मामले को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठा चुके हैं। वहीं सपा सरकार में मंत्री रहे पवन पांडेय ने दावा किया था कि मंदिर की चढ़ावा राशि में करोड़ों रुपये की अनियमितता हुई है।

मंदिर प्रशासन में बड़े बदलाव की चर्चा
चढ़ावा विवाद के बीच अब राम मंदिर प्रशासन में बड़े बदलाव की संभावनाएं भी सामने आने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर राम मंदिर में भी एक मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किए जाने पर विचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस पद पर किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है, जो मंदिर की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा। इस प्रस्ताव को लेकर ट्रस्ट और सरकार के बीच मंथन जारी है।

पीएमओ भी मांग चुका है रिपोर्ट
मामला बढ़ने के बाद भाजपा के कुछ नेताओं ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंदिर ट्रस्ट से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी।

क्यों महत्वपूर्ण है योगी का दौरा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर चढ़ावा विवाद की जांच चल रही है, दूसरी ओर मंदिर प्रशासन को लेकर नए फैसलों की चर्चाएं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा कई महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है।

अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाले इस दौरे और उसके बाद सामने आने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार जांच को लेकर क्या रुख अपनाती है और मंदिर प्रशासन में किसी बड़े बदलाव का फैसला होता है या नहीं।

संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 2 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 3 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 3 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 4 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 4 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 4 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 4 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 5 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 5 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 5 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 5 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 5 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 5 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 5 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 5 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 5 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 5 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 5 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!