एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम: पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर हुई साइबर ठगी की जांच करते हुए सीहोर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के तार चीन से जुड़े हैं और ठगी की रकम को पहले एटीएम से निकाला जाता था, फिर क्रिप्टोकरेंसी यूएसडीटी में बदलकर टेलीग्राम के जरिए चीनी नागरिक तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
एनसीआरपी से खुला पैसों का पूरा नेटवर्क
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कंचन तोमर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई गई।
पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के जरिए ठगी की रकम के लेन-देन की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि 9 और 10 अप्रैल को इंदौर के अलग-अलग एटीएम से ठगी की रकम निकाली गई थी।
5% कमीशन लेकर एटीएम से निकालते थे रकम
जांच के आधार पर पुलिस ने इंदौर के बाणगंगा निवासी गोपाल सेन और परदेशीपुरा निवासी सुमित कोष्ठी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एटीएम से रकम निकालकर इंदौर निवासी आर्यन अम्बेडकर को देते थे। इसके बदले उन्हें 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
इसके बाद पुलिस ने आर्यन और उसके साथी ऋतेश प्रजापत को भी गिरफ्तार कर लिया।
यूसएडीटी खरीदकर टेलीग्राम से चीन भेजते थे पैसा
पूछताछ में आर्यन ने पुलिस को बताया कि वह ठगी की रकम से यूसएडीटी खरीदता था। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप के जरिए इसे ‘मैटी’ नाम के चीनी नागरिक तक भेजा जाता था।
पुलिस ने आर्यन से मिली जानकारी के आधार पर इंदौर निवासी अनुराग पटेल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अनुराग ने भी ठगी के पैसों से यूसएडीटी खरीदकर चीनी नागरिक तक भेजने की बात स्वीकार की है।
एक आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, अनुराग ने पूछताछ में अपने साथी शिवेंद्र सिंह राजपूत के भी नेटवर्क में शामिल होने की जानकारी दी। अब तक गोपाल सेन, सुमित कोष्ठी, आर्यन अम्बेडकर, ऋतेश प्रजापत और अनुराग पटेल गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
फरार शिवेंद्र सिंह राजपूत की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अब विदेशी नेटवर्क, क्रिप्टो लेन-देन और टेलीग्राम कनेक्शन की आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!