कारोबारी का हार्ट अटैक से निधन: 53 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; फिटनेस के प्रति रहते थे सक्रिय, नियमित रूप से करते थे व्यायाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सामाजिक और व्यावसायिक जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। 53 वर्षीय कारोबारी मनीष बिड़ला का अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्रों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिटनेस के प्रति रहते थे सक्रिय
मनीष बिड़ला अपनी अनुशासित दिनचर्या, फिटनेस के प्रति सजगता और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते थे। उन्हें जानने वाले लोगों के अनुसार, वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाते थे और नियमित रूप से व्यायाम करते थे।
फिटनेस उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा थी
करीबी लोगों के मुताबिक, मनीष बिड़ला प्रतिदिन बिना किसी अवकाश के साइकिलिंग करते थे। इसके अलावा वे मित्रों के साथ नियमित वॉक, सप्ताह में दो से तीन दिन स्विमिंग और जिम में वर्कआउट भी करते थे।
संतुलित खानपान और स्वास्थ्य संबंधी अनुशासन उनकी जीवनशैली का हिस्सा था। परिचितों का कहना है कि वे सामान्य रूप से तनावमुक्त जीवन जी रहे थे और स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतते थे।
सामाजिक कार्यों में भी रहते थे सक्रिय
मनीष बिड़ला सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक आयोजनों में उनकी भागीदारी के कारण वे शहर में एक सम्मानित पहचान रखते थे।
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर फिर उठे सवाल
मनीष बिड़ला के आकस्मिक निधन ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हार्ट अटैक का खतरा केवल अस्वस्थ जीवनशैली तक सीमित नहीं रह गया है। फिट और सक्रिय जीवन जीने वाले लोगों में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और हृदय संबंधी जोखिमों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता और बढ़ जाती है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!