खबर
Top News

कारोबारी की बेटी से शादी का झांसा देकर रेप: करोड़ों रुपए खर्च करवाए; महंगे जूते-गाड़ियां और लग्जरी सामान खरीदवाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 12:17 pm
शेयर करें:
कारोबारी की बेटी से शादी का झांसा देकर रेप

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और करोड़ों रुपए खर्च करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजस्थान के जयपुर निवासी ज्वेलरी कारोबारी मनीष ने पहले महिला का भरोसा जीता, फिर शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए।

1.27 करोड़ रुपए खर्च करवाए
इसके बाद महंगे जूते-कपड़े, मोबाइल, गाड़ियां और अन्य लग्जरी सामान पर महिला से करीब 1.27 करोड़ रुपए खर्च करवाए। माधवनगर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया है।

कीमत का सामान बरामद
पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत का सामान बरामद किया है, जिसमें महंगे जूते, चप्पल और ट्रॉली बैग शामिल हैं। इनमें करीब 21 हजार रुपए कीमत का एक जूता भी बताया गया है।

महिलाओं को बनाता था निशाना
एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया और दोस्तों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था। आरोप है कि वह महिलाओं को अपने भरोसे में लेकर महंगे शौक पूरे करता था।

लगातार बदलता रहता था ठिकाने
पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल नंबर और ठिकाने लगातार बदलता रहता था। पुलिस से बचने के लिए उसने फिल्मों में दिखाई जाने वाली कुछ तरकीबें भी अपनाईं। वह ज्यादातर किराए के मकानों में रहता था, जिससे उसका स्थायी ठिकाना पता करना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा।

उज्जैन में हुई थी महिला से मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, महिला ने 13 मई 2026 को माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी और महिला की मुलाकात उज्जैन में हुई थी। मनीष उस समय देवास में रहता था और घूमने के लिए उज्जैन आया था।

शादी का भरोसा देकर जाल में फंसाया
इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद बातचीत बढ़ी। आरोप है कि मनीष ने शादी का भरोसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

35 लाख से शुरू हुआ खर्च, 1.27 करोड़ तक पहुंचा
जांच में पुलिस को पता चला कि महिला से अलग-अलग तरह के खर्च करवाए गए। शुरुआती खर्च करीब 35 लाख रुपए बताया गया, जो बाद में बढ़कर करीब 1.27 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कई बार महिला से लाखों रुपए अपने बैंक खाते में भी ट्रांसफर करवाए। इसके अलावा महंगे कपड़े, जूते, मोबाइल, वाहन और अन्य लग्जरी सामान पर भी रकम खर्च कराई गई।

ज्वेलरी की दुकान भी शुरू की
एसपी के मुताबिक आरोपी ने एक ज्वेलरी की दुकान भी शुरू की थी। महिला उससे मिलने के लिए दुकान पर भी जाती थी। दोनों के बीच करीब तीन से चार महीने तक संपर्क रहा।पुलिस का कहना है कि इसी अवधि में आरोपी ने महिला से बड़ी रकम खर्च करवाई। अब पुलिस दुकान से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

पाली में लोकेशन मिलने के बाद गिरफ्तारी
आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर पुलिस को उसकी लोकेशन राजस्थान के पाली में मिली। इसके बाद टीम ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के कई अन्य महिलाओं के संपर्क में रहने की जानकारी भी मिली है।

अब उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है।

बैंक ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन शॉपिंग की जांच
पुलिस अब पूरे मामले में बैंक ट्रांजैक्शन, नकद लेन-देन, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदे गए सामान, ज्वेलरी दुकान के दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि आरोपी के संपर्क में कितनी महिलाएं थीं और क्या उनके साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की गई।

पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

less than a minute ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

5 minutes ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

15 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

15 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

18 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

20 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

20 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

25 minutes ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

30 minutes ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

33 minutes ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

34 minutes ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

40 minutes ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

about 1 hour ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

about 1 hour ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

about 2 hours ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

about 2 hours ago
हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान
Top News

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!