MP में बस का सफर हुआ महंगा: इतने रुपए बढ़ा किराया; हड़ताल की चेतावनी के बाद लिया फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया देना होगा। परिवहन विभाग ने बस किराए में 75 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़कर 2 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है।
नोटिफिकेशन जारी
सरकार ने नई किराया दरों को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नई दर के मुताबिक अब 100 किलोमीटर की यात्रा पर यात्रियों को 125 रुपए के बजाय 200 रुपए चुकाने होंगे। यानी इस दूरी के सफर पर सीधे 75 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
100 KM के सफर पर 75 रुपए ज्यादा
अब तक बस यात्रियों से 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जा रहा था। नई दर लागू होने के बाद यह बढ़कर 2 रुपए प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इस हिसाब से 50 किलोमीटर के सफर का किराया 62.50 रुपए से बढ़कर करीब 100 रुपए और 100 किलोमीटर का किराया 125 रुपए से बढ़कर 200 रुपए हो जाएगा।
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
किराया बढ़ाने का फैसला मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी के बीच लिया गया है। एसोसिएशन ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अगस्त की रात 12 बजे से बसों की हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
दो दिन पहले परिवहन मंत्री के साथ हुई थी बैठक
सोमवार को मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में बस ऑपरेटर्स ने किराया बढ़ाने सहित अपनी मांगें सरकार के सामने रखी थीं। इस दौरान सरकार की ओर से किराया बढ़ाने के संकेत दिए गए थे।
बस ऑपरेटर्स बोले- डीजल का खर्च निकालना मुश्किल
मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय के मुताबिक पिछले करीब पांच साल से बस किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इस दौरान डीजल, वाहनों के रखरखाव और संचालन से जुड़े दूसरे खर्च लगातार बढ़े हैं। एसोसिएशन का कहना है कि छोटे बस संचालकों के लिए मौजूदा किराए पर बस चलाना मुश्किल हो रहा है और कई ऑपरेटर डीजल का खर्च तक नहीं निकाल पा रहे हैं।
बाकी मांगों पर अड़ा बस ऑनर्स एसोसिएशन
किराया बढ़ने के बावजूद बस ऑनर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का फैसला पूरी तरह वापस नहीं लिया है। एसोसिएशन ने सरकार के सामने कुल पांच मांगें रखी हैं। प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय का कहना है कि यदि बाकी मांगों पर भी सरकार ने फैसला नहीं लिया तो 7 अगस्त की रात 12 बजे से प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!