वृद्धाश्रम पर चला बुलडोजर: बुजुर्गों की पिटाई के वीडियो के बाद लिया एक्शन; आंगनवाड़ी की जगह पर भी किया था कब्जा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के महाराणा प्रताप नगर स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने वृद्धाश्रम के कथित अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।
एसडीएम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची
सुबह करीब 10 बजे एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले आश्रम में रखा सामान बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पूरे परिसर को खाली कराकर निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
बुजुर्गों की डंडे से पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें एक नाबालिग बुजुर्गों को डंडे से पीटता दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए आश्रम खाली कराने के निर्देश दिए थे। यहां रह रहे बुजुर्गों को पहले ही दूसरे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया था।
पानी की टंकी के नीचे चल रहा था वृद्धाश्रम
प्रशासन की जांच में सामने आया कि वृद्धाश्रम का संचालन नगर निगम की जमीन पर बनी पानी की टंकी के नीचे के परिसर में किया जा रहा था। प्रशासन के मुताबिक, जिस भवन को आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन के लिए आवंटित किया गया था, उस पर भी कब्जा किया गया था। इसी आधार पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।
बुलडोजर चलते देख रुआंसी हुईं संचालिका
कार्रवाई के दौरान आश्रम की संचालिका नीलम दुबे रुआंसी हो गईं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व एमआईसी सदस्य संतोष गौर सिंह को ब्रेन हेमरेज होने के बाद उनके द्वारा यह जगह वृद्धाश्रम चलाने के लिए दी गई थी।
नीलम दुबे का कहना है कि वृद्धाश्रम के संचालन से जुड़े रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परिसर में आंगनवाड़ी के लिए भवन आवंटित होने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
प्रशासन बोला- अनियमितता बर्दाश्त नहीं
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और संवेदनशील संस्थाओं में नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुजुर्गों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले की जांच भी अलग से जारी है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!