मंदिर क्षेत्र में फिर गरजा बुलडोजर: 16 मकान किए जमींदोज; ब्रिज-टनल का रास्ता साफ, लीज हो चुकी थी खत्म
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) ने शनिवार को बेगमबाग क्षेत्र में 16 मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। महाकाल मंदिर मार्ग पर हरिफाटक ब्रिज के चौड़ीकरण और मंदिर तक बनाई जा रही टनल के रास्ते में बाधा बन रहे इन मकानों को हटाया गया।
प्रशासन और नगर निगम की टीम मौजूद रही
कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन और नगर निगम की टीम मौजूद रही। शनिवार सुबह करीब 8 बजे बेगमबाग में लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें मौके पर प्रशासनिक अमला, पुलिस बल और नगर निगम की जेसीबी-पोकलेन मशीनें तैनात मिलीं। इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई।
7 पोकलेन और 4 JCB से तोड़े मकान
कार्रवाई के दौरान UDA, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम के 50 से ज्यादा कर्मचारी तैनात रहे। मकानों को हटाने के लिए 7 पोकलेन, 4 JCB सहित अन्य मशीनों का इस्तेमाल किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, इन भूखंडों की लीज शर्तों का उल्लंघन कर उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई को सिंहस्थ से पहले शहर की यातायात व्यवस्था और महाकाल मंदिर मार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने की योजना का हिस्सा बताया गया है।
स्टे हटने के बाद कार्रवाई का रास्ता साफ
UDA के सीओ संदीप सोनी के मुताबिक, संबंधित मकानों की लीज करीब 15 साल पहले समाप्त हो चुकी थी। भूखंडों का लीज नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इस मामले को लेकर न्यायालय में प्रकरण लंबित था और कार्रवाई पर स्टे था।
हाल ही में न्यायालय से स्टे समाप्त होने के बाद UDA को कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद शनिवार को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मकानों को हटाने की कार्रवाई की।
इस क्षेत्र में UDA की छठी कार्रवाई
बेगमबाग क्षेत्र में यह UDA की छठी बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों के अनुसार, सिंहस्थ-2028 से पहले महाकाल मंदिर क्षेत्र में बढ़ते यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सड़क और संपर्क मार्गों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
UDA के अनुसार, इसी मार्ग पर पहले भी 72 मकान हटाए जा चुके हैं। शनिवार की कार्रवाई के बाद इस हिस्से में प्रस्तावित सड़क और टनल परियोजनाओं के लिए जगह उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
2014-15 में खत्म हो चुकी थी लीज
यह पूरा मामला UDA की बेशकीमती जमीन से जुड़ा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इन भूखंडों की लीज अवधि 2014-15 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद लीज नवीनीकरण नहीं कराया गया और प्रशासन ने जमीन खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की।
UDA ने बेगमबाग में 45 भूखंड, प्रत्येक करीब 2400 वर्गफीट, 30 साल की लीज पर दिए थे। इनका उपयोग आवासीय उद्देश्य के लिए किया जाना था।
45 प्लॉट से करीब 90 इमारतें
अधिकारियों के मुताबिक, लीज शर्तों के विपरीत कई भूखंडों का व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया। आरोप यह भी है कि 45 मूल प्लॉटों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करीब 90 इमारतें खड़ी कर दी गईं। अब UDA इन जमीनों को अपने कब्जे में लेकर सिंहस्थ-2028 से जुड़ी विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रहा है।
सिंहस्थ से पहले ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर
UDA सीओ संदीप सोनी ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर करना जरूरी है।
हरिफाटक ब्रिज के चौड़ीकरण, टनल निर्माण और मार्ग के विस्तार के लिए बाधक निर्माण हटाए जाने से आने वाले समय में महाकाल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!