बिल्डर की अनदेखी से रो-हाउस में लगी आग: पब मालिक का लाखों का नुकसान; शार्ट सर्किट से हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

कई बार शिकायतों के बाद भी नहीं किया जा रहा था समस्या का निराकरण
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक पब संचालक लंबे समय से बिल्डर को लगातार शिकायत कर जो आशंका जता रहे थे आखिरकार उनमें से एक हादसा हो ही गया। उनके रो-हाउस के पहले माले पर शार्ट सर्किट से आग लग गई।
पब संचालक का कहना है कि लोगों ने करोड़ों रुपए देकर रो-हाउस खरीदे हैं, सर्वसुविधाओं का हवाला देकर रो-हाउस बेचे गए, पर पोल से बिजली का करंट आने सहित कई तरह की शिकायतों के बाद भी बिल्डर और उसका बेटा शिकायतों को नजरअंदाज करते रहे और आखिरकार कल रात हादसा हो गया। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
फायर ब्रिगेड के अनुसार आग तलावली चांदा के पास कासा विला के फेज-1 स्थित रो-हाउस नंबर 125 के पहले माले पर स्थित कमरे में आग लगने की सूचना मिली थी। यहां अंडर डॉग्स पब के मालिक अंकित श्रीवास्तव, पत्नी श्वेता सिंह के साथ रहते हैं। रात को अंकित श्रीवास्तव पब में थे।
वहीं, उनकी पत्नी श्वेता घर के नीचे मेन गेट के पास खड़ी थीं। रात करीब 10 बजे उन्होंने घर के दूसरे मामले से धुआं उठते देखा तो सूचना दी। खबर मिलते ही हेड कांस्टेबल रघुवीर प्रसाद शर्मा और अन्य दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 10 हजार लीटर पानी से आग को काबू किया।
जांचें-परखें फिर अपनी खून-पसीने की कमाई लगाएं... लगातार देखने में आ रहा है कि शहर के बिल्डर लोगों को सर्वसुविधा युक्त लक्जरी रो-हाउस और विला देने का वादा करते हैं। करोड़ों रुपए वसूलते हैं, लेकिन समय के साथ समस्याएं सामने आने पर ध्यान नहीं देते हैं।
ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह खून-पसीने से कमाई अपने जीवनभर की जमा पूंजी रो-हाउस, विला खरीदी में लगाने से पहले बिल्डर की बातों में न आते हुए खुद मौके पर जाकर मूलभूत सुविधाओं की जांच कर लें।
कासा विला में है समस्याओं का अंबार
अंकित श्रीवास्तव के अनुसार कासा विला रो-हाउस के बिल्डर राजू अग्रवाल और उनका बेटा नम्र अग्रवाल हैं। साल 2015-16 से एक-एक रो-हाउस को डेढ़ से दो करोड़ रुपए में बेचा गया। बिल्डर पिता-पुत्र ने रो-हाउस बेचने से पहले उन्हें सर्वसुविधा युक्त बताया था।
हालांकि समय के साथ कासा विला में लगातार समस्याएं और परेशानियां सामने आ रही हैं। अगर बात हाल ही के दिनों की करें तो पिछले महीने हुई जोरदार बारिश से रहवासियों के घरों में बने हौज में सड़क से बहकर बारिश का पानी भरा गया। इतना ही नहीं, कासा विला में लगे बिजली के पोल से करंट का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने बिल्डर नम्र अग्रवाल को मैसेज कर इसकी शिकायत की थी। उल्लेख भी किया था कि सड़क पर बच्चे खेलते रहते हैं कभी कोई बच्चा करंट की चपेट में आ गया और कोई अनहोनी होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।
आग लगने की इस घटना में उनके घर में रखी उनकी सभी परीक्षाओं की मार्कशीट और पासपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। पत्नी और मेरे पूरे कपड़े उसी रूम में थे, जो कि जल गए। ज्वेलरी को भी नुकसान हुआ है।
एसी और कमरे का फर्नीचर भी जल गया। ये सब हुआ है शार्ट-सर्किट के कारण, जो कि बिल्डर की लापरवाही का नतीजा है। यदि वह बिजली के कनेक्शन सही करवा देता तो इतना सब नहीं हुआ होता। आग से मुझे करीब 30 से 35 लाख का नुकसान हुआ है।
संबंधित समाचार

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!