वर्दी की आड़ में दरिंदगी: सीएम हेल्पलाइन की जांच करने पहुंचे प्रधान आरक्षक ने महिला से बनाए थे संबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

• पीड़िता बोली- बेटी कहकर भरोसा जीता, फिर वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाला प्रधान आरक्षक ही आरोपों के घेरे में आ गया। चंदन नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को एक 43 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायत की जांच के बहाने महिला के संपर्क में आए पुलिसकर्मी ने पहले विश्वास कायम किया, फिर उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर लंबे समय तक उसे धमकाया और कई बार शारीरिक शोषण किया। मामले की शिकायत सीधे पुलिस आयुक्त तक पहुंचने के बाद कार्रवाई हुई।
जानकारी के मुताबिक सिरपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने किसी अन्य मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को सौंपी गई। इसी दौरान अंचल ने खुद को परिवार जैसा बताते हुए महिला का विश्वास जीता।
बाद में 25 दिसंबर 2024 को पति की गैरमौजूदगी में वह शराब के नशे में महिला के घर पहुंचा और जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो बना लिए तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा।
पीड़िता ने जब भी विरोध किया, आरोपी उसकी बच्ची और पति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। कुछ समय पहले उसने पूरी घटना पति को बताई, जिसके बाद दोनों पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के पास पहुंचे और लिखित शिकायत दी।
जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने आरोपी प्रधान आरक्षक को तत्काल लाइन अटैच कराया और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी करवा दी। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में रिमांड भी नहीं मांगा और सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की।
पहले भी विवादों में रह चुका है अंचल
इधर, खुलासा फर्स्ट को जानकारी मिली है कि अंचल तिवारी का नाम इससे पहले भी विवादों में सामने आ चुका है। सूत्रों के अनुसार विजय नगर थाने में पदस्थापना के दौरान एक एडवाइजरी से जुड़े मामले में कथित फर्जी पत्रकारों के साथ उसकी साठगांठ की शिकायत हुई थी।
एक फर्जी आवेदन के आधार पर पुलिसकर्मियों को कथित फर्जी पत्रकारों के साथ एडवाइजरी के ऑफिस भेजा गया था। मामला तत्कालीन थाना प्रभारी के संज्ञान में आने के बाद जांच बैठी और एडवाइजरी संचालक की शिकायत पर पांच कथित फर्जी पत्रकारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। उस दौरान अंचल तिवारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी। हालांकि बाद में उसे लाइन अटैच कर स्थानांतरण कर दिया गया।
रिश्तेदार भी हैं आपराधिक प्रवृत्ति के : सूत्र के मुताबिक आरोपी के रिश्तेदारों के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। उसके साले चित्रानंद शुक्ला पर कथित रूप से नकली सोना बनाकर देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला भंवरकुआं थाने में दर्ज है। वहीं चित्रानंद शुक्ला और उसके बेटे अथर्व शुक्ला का नाम एक गोलीकांड में भी सामने आया था।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!