पत्नी की बेरहमी से हत्या: पति ने फावड़ा मारकर उतारा मौत के घाट; वारदात के बाद गांव में घूमता रहा आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
बेरछा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। देवलाबिहार गांव में पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में बेखौफ घूमता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शरीर पर थे कई चोंट के निशान
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय रामकुंवरबाई अपने पति राकेश के साथ गांव के पुराने मकान में सो रही थी। वहीं परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें राकेश के माता-पिता और चार बच्चे शामिल थे, दूसरे मकान में थे। सुबह जब परिजन दोनों को जगाने पहुंचे तो पुराने मकान का दरवाजा बाहर से बंद मिला।
दरवाजा खोलने पर रामकुंवरबाई लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। उसके सिर, माथे, गाल और गर्दन पर गंभीर चोटें थीं और मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी।
वारदात के बाद गांव में ही मिला आरोपी
घटना के बाद राकेश घर पर नहीं मिला। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह गांव में घूमता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पत्नी से विवाद के बाद उसने फावड़े से हमला किया। उसका कहना था कि पत्नी के साथ अक्सर कहासुनी होती थी, जिससे वह गुस्से में था।
पहले भी हो चुका था विवाद
परिजनों ने बताया कि राकेश और रामकुंवरबाई की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। करीब पांच साल पहले भी दोनों के बीच गंभीर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला मायके चली गई थी। समाज के लोगों की मध्यस्थता से समझौता होने पर वह दोबारा ससुराल लौट आई थी।
चरित्र पर शक की भी जांच
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की बात भी कही। उसका दावा है कि उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने का शक था। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद और आपसी तनाव के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की विवेचना जारी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!