जेठ ने बहू को जिंदा जलाया: मौत से पहले दिए बयान में महिला ने लिए आरोपियों के नाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

पैतृक जमीन के झगड़े में बेटों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लंबे समय से भाइयों में चल रहे पैतृक जमीन के झगड़े ने आखिरकार एक जान ले ली। आरोप है कि जेठ ने अपने बेटों के साथ मिलकर बहू को घर में जिंदा जला दिया। महिला जैसे-तैसे घर से बाहर निकली, लेकिन तब तक बुरी तरह जल चुकी थी।
अस्पताल में मौत से पहले दिए बयान में महिला ने आरोपियों के नाम लिए हैं। महिला भाजपा से जुड़ी बताई जा रही। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलत: ग्राम बचखाल (खातेगांव, देवास) नारायण बैरागी अपने चार भाइयों गोविंद बैरागी, जुगल बैरागी और दीनदयाल बैरागी में दूसरे नंबर के हैं।
सालों से विवाद चल रहा- चारों भाइयों की करीब 40 एकड़ जमीन ग्राम बचखाल में है, जिसे लेकर उनमें सालों से विवाद चल रहा है। इसके चलते नारायण करीब 20 सालों से पत्नी गायत्री बैरागी (40) और बेटे विजय के साथ इंदौर की गंगा कॉलोनी, धार रोड पर रह रहे हैं।
हालांकि, पैतृक जमीन विवाद के चलते उनका ग्राम बचखाल आना जाना-लगा रहता है। उनका गांव में ही मकान निर्माण का काम भी चल रहा है, जिसके चलते वह कुछ महीनों से गांव में ही घर से दूर खेत में बनी कच्चे मकान में रह रहे थे। बेटे विजय के अनुसार मां गायत्री 16 जून को पिता के पास ग्राम बचखाल गई थी।
राजनीति और जमीन विवाद से जुड़ने के कारण बढ़ी संवेदनशीलता- गायत्री के भाजपा से जुड़े होने और जमीन विवाद के कारण मामला संवेदनशील बन गया है। इंदौर और देवास दोनों जिलों में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
परिजन जहां इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के पीछे की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर भागते देखा
परसों रात उनका जेठ गोविंद बैरागी और उसके बेटों सदानंद, अजय और अभय से विवाद हो गया था। मां को 20 जून को अयोध्या दर्शन के लिए जाना था। इसलिए वह कल सुबह 6 बजे की बस से इंदौर आने वाली थी।
इसके चलते पिता और मां दोनों अलसुबह उठ गए थे। मां तैयार हो रही थी और पिता नित्य कर्म के लिए खेत में गए थे। इस बीच मां ने देखा कि जेठ गोविंद और उसके बेटों अजय, अभय और सदानंद को घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाते और भागते देखा।
मां कुछ संभल पाती उससे पहले आग ने पूरे घर को कब्जे में ले लिया। मां भी आग की चपेट में आ गई और चीखते हुए जैसे-तैसे खुद को बचाकर बाहर की ओर भागी। कुछ ही देर में पिता का घर पहुंचना हुआ तो उन्होंने मां को तड़पते देखा।
पिता पूरा माजरा समझ गए और तुरंत बाइक उठाई और खातेगांव थाने की ओर भागे। पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को बुलवाया। मां को तुरंत खातेगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने घर में आग लगाने वाले जेठ और उसके बेटों के नाम लिए।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई:इतने किलो डोडाचूरा जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार,सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

कारोबारी की बेटी से शादी का झांसा देकर रेप:करोड़ों रुपए खर्च करवाए; महंगे जूते-गाड़ियां और लग्जरी सामान खरीदवाया

इस होटल में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां:फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस नहीं मिला; इतना नॉनवेज बिना पैकिंग-लेबल के मिला

अधूरी सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन:रहवासियों के साथ कीचड़ में बैठे पार्षद; कहा- बारिश होते ही दलदल में बदल जाता है रास्ता

मंत्री-विधायक के इलाके में कारोबारी को चाकू मारा:तेज रफ्तार कार सवारों को समझाइश देना पड़ा महंगा; चार बदमाशों ने घेरकर की मारपीट

CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल:ग्रामीणों ने प्रवक्ता और साथियों को पीट-पीटकर खदेड़ा

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:इस शहर के ‘डॉक्टर’ ने तैयार की थी शराब; इतने लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस की कार्रवाई

तेज रफ्तार बुलेट का कहर:काम पर जा रहे बुजुर्ग को बुलेट ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान मौत, सीसीटीवी में भागता दिखा आरोपी

ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को आखिरी मौका; जवाब नहीं दिया तो कलेक्टर को होना पड़ेगा पेश

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!